भारत में होगा IPL 2022 का सीजन: दर्शकों की एंट्री पर रहेगा बैन

author-image
एडिट
New Update
भारत में होगा IPL 2022 का सीजन: दर्शकों की एंट्री पर रहेगा बैन

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL) का अगला सीजन भारत में ही आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के शीर्ष सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। ताजा जानकारी के मुताबिक अगर देश में कोरोना का प्रकोप कम हो जाता है, तो बोर्ड भारत में ही आईपीएल 2022 की मेजबानी के साथ आगे बढ़ सकता है, लेकिन अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। 





मुंबई में आयोजित हो सकता है आईपीएल:  बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, "आईपीएल 2022 भारत में आयोजित किया जाएगा और टूर्नामेंट का आयोजन बिना दर्शकों की उपस्थिति के किया जाएगा। आईपीएल 2022 के संभावित स्थान वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम हैं और यदि आवश्यक हो, तो हम पुणे को देख सकते हैं।" 





27 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट: टूर्नामेंट की तारीख को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी मालिकों को बताया है कि वह 27 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर विचार कर रहा है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा- मुझे यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल का 15 वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा। अधिकांश टीम मालिकों ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाए। BCCI भी हमेशा से भारत में ही 2022 का आयोजन करने के लिए उत्सुक था, जिसमें दो नई टीमें 'अहमदाबाद और लखनऊ' दिखाई देंगी। साथ ही हमारी पूरी कोशिश यही रहेगी कि IPL भारत में बना रहे।





आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने के समयसीमा शुक्रवार रात 12 बजे समाप्त हो चुकी हैं। इस बार आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी में कुल 1,214 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 896 खिलाड़ी भारतीय हैं और 318 विदेशी हैं। दो दिवसीय मेगा नीलामी में 10 टीमें विश्व क्रिकेट की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के लिए बोली लगाएंगी। खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में प्रस्तावित है। 



Cricket कोरोना Covid-19 IPL BCCI आईपीएल बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड IPL 2022 ipl mega auction ipl 2022 held in india Mega Auction