डायमंड लीग में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, 83.80 मीटर भाला फेंक कर जीता सिल्वर मेडल

Rahul Garhwal | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
डायमंड लीग में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, 83.80 मीटर भाला फेंक कर जीता सिल्वर मेडल
डायमंड लीग में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, 83.80 मीटर भाला फेंक कर जीता सिल्वर मेडल

डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने से चूक गए। उन्होंने 83.80 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल जीता। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने गोल्ड जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के ओलंपिक गोल्ड विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में गोल्ड जीतने से चूक गए। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज ने 83.80 मीटर फेंका भाला

नीरज चोपड़ा ने फाइनल इवेंट में 83.80 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल जीता। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने 84.24 मीटर का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। वहीं ओलिवर हेलांडर ने 83.74 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

दूसरी कोशिश में आया नीरज का बेस्ट थ्रो

डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो दूसरी कोशिश में आया। उनका पहला प्रयास फाउल करार दिया गया। इसके बाद नीरज ने वापसी करते हुए 83.80 मीटर भाला फेंका। तीसरे प्रयास में उन्होंने 81.37 मीटर भाला फेंका। चौथे प्रयास फाउल रहा। 5वें में 80.74 और 6वें प्रयास में 80.90 मीटर का स्कोर बनाया। नीरज आखिरी तक दूसरे नंबर पर बने रहे।

जैकब वादलेच ने 84.24 मीटर फेंका भाला

चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने 84.01 मीटर से शुरुआत की। उनका दूसरा, तीसरा और चौथा प्रयास फाउल हो गया। इसके बाद पांचवें जैकब ने 82.58 का स्कोर किया। उन्होंने आखिरी कोशिश में अपना स्कोर सुधारते हुए 84.24 मीटर का डिस्टेंस कवर कर लिया।

ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज

नीरज चोपड़ा ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। भारत ओलंपिक में 1900 से शामिल हो रहा है, लेकिन नीरज से पहले किसी एथलीट ने कोई मेडल नहीं जीता था।

Tags:
  • Neeraj Chopra
  • Diamond League
  • Neeraj Chopra won the silver medal
  • Jacob won the gold medal
  • Jacob Vadlech of Czech Republic
  • नीरज चोपड़ा
  • डायमंड लीग
  • नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल
  • जैकब ने जीता गोल्ड मेडल
  • चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA