मुंबई में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने नशे में पत्नी के साथ की मारपीट, बेटे के साथ की गाली-गलौज, पुलिस में शिकायत दर्ज

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुंबई में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने नशे में पत्नी के साथ की मारपीट, बेटे के साथ की गाली-गलौज, पुलिस में शिकायत दर्ज

MUMBAI. पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के घरेलु विवाद की खबर एक बार फिर बाहर आ गई है। इस पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने ही मारपीट की पुलिस में शिकायत की है। कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। शिकायत में लिखा गया है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया है। शिकायत में नशे में पत्नी की पिटाई की बात भी लिखी गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार अभी तक कांबली की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कांबली के घर पहुंची और उनसे बयान दर्ज करने के लिए कहा गया। बांद्रा पुलिस के अनुसार, कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (खतरनाक हथियारों से घायल करना) और 504 (अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कांबली पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में पत्नी को खाना बनाने के पैन के हैंडल से मारा है। इससे एंड्रिया को चोट लगी है। इसके बाद कांबली ने क्रिकेट बैट से भी पत्नी को चोट पहुंचाई है।





बेटे को दी गालियां





शिकायत के अनुसार कांबली देर रात नशे की हालत में घर आए थे। पत्नी से झगड़ा करने पर उतारु कांबली को जब बेटे ने रोकने का प्रयास किया तो, उसे भी गालियां दीं। कांबली का बेटा अभी 12 साल का है। इसके बावजूद एंड्रिया मामले को सुलझाने की बात कह रही हैं। घायल होने के बाद एंड्रिया सीधे भाभा अस्पताल गईं। यहां प्राथ​मिक उपचार कराने के बाद बांद्रा पु​लिस स्टेशन पहुंची और शिकायत की।





ये खबर भी पढ़िए...











नौ साल में खत्म हो गया क्रिकेट करियर





क्रिकेटर विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 3,561 रन बनाए। इसमें छह शतक शामिल हैं। कांबली ने चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे क्रिकेट में जमाए हैं। कांबली ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत की और नौ साल तक टीम इंडिया से खेले। कांबली ने 2000 में अपना अंतिम मैच खेला था, जबकि दोस्त सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया और कई कीर्तिमान बनाए।



कांबली ने बेटे को दीं गालियां कांबली की एफआईआर कांबली ने नशे में की मारपीट कांबली ने पत्नी को पीटा विनोद कांबली Kambli abused his son Kambli's FIR Kambli drunkenly assaulted Kambli beat his wife Vinod Kambli