केकेआर के रिंकू सिंह ने जिनकी बॉल पर मारे 5 छक्के, जानें वो कौन हैं और IPL के नए हीरो से उनका क्या रिश्ता है

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
केकेआर के रिंकू सिंह ने जिनकी बॉल पर मारे 5 छक्के, जानें वो कौन हैं और IPL के नए हीरो से उनका क्या रिश्ता है

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के नए हीरो केकेआर के रिंकू सिंह की हर तरफ चर्चा है। रिंकू सिंह ने गुजराज टाइटंस के जिस गेंदबाद के ओवर में पांच बॉल पर पांच छक्के उड़ाए, अब उनकी भी खोजबीन होने लगी है। रिंकू सिंह और गुजराज टाइटंस के बॉलर यश दयाल के बीच कई खास रिश्ते हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच के संबंधों के बारे में।



इसलिए, रिंकू सिंह के साथ चर्चा में आए यश दयाल



आईपीएल 2023 का अब तक का सबसे रोचक मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 9 अप्रैल को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टाइटंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 205 रन का टारगेट रखा था। जिसको कोलकाता के लिए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रिंकू सिंह ने चेज किया। नाइट राइडर्स के हाथ से तकरीबन मैच निकल गया था। उनको आखिरी 5 गेंद पर जीतने के लिए 28 रन की दरकार थी। ऐसे में रिंकू सिंह ने चमत्कार किया और 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर टीम को मैच जिता दिया। रिंकू ने तो बड़े पैमाने पर अपने नाम का डंका बजा दिया, अब इस पारी के बाद उन्हें हर कोई पहचान रहा है। लेकिन अब यहां यश दयाल की भी चर्चा हो रही है।



कौन हैं यश दयाल?



आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने युवा गेंदबाज यश दयाल को 3 करोड़ 20 लाख रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था। पहले ही सीजन में यश ने 9 मैच में 11 विकेट लेकर सबको काफी प्रभावित भी किया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश दौरे पर भारतीय स्क्वाड में भी जगह मिली थी। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 उनके लिए अब तक इतना सुखद नहीं रहा। यश मूलत: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। वह यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उनके पिता चंद्रपाल भी अपने जमाने में एक तेज गेंदबाज रहे हैं।



रिंकू और यश का है नजदीकी रिश्ता



दरअसल, रिंकू सिंह और यश दयाल दोनों ही डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों टीममेट भी हैं। वहीं जब हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर बड़ी जीत दर्ज की थी। तो रिंकू ने इंस्टाग्राम पर उसके लिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर वह जीत की अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। उसी पोस्ट पर यश दयाल ने भी कॉमेंट किया था और रिंकू को एक बड़ा खिलाड़ी बताया था, जिस पर रिंकू ने रियेक्ट भी किया था। यश का यह कॉमेंट देखकर लगता है कि दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी है।


आईपीएल IPL IPL Rinku Singh IPL Yash Dayal Rinku Singh Yash Dayal KKR Rinku Singh आईपीएल रिंकू सिंह आईपीएल यश दयाल रिंकू सिंह यश दयाल केकेआर रिंकू सिंह