IPL में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली, दिल्ली के मैदान पर रचा इतिहास, 50 हॉफ सेंचुरी भी बनाईं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
 IPL में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली, दिल्ली के मैदान पर रचा इतिहास, 50 हॉफ सेंचुरी भी बनाईं

स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार (6 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही आईपीएल में 50 वांअर्धशतक भी पूरा किया। दिल्ली में आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला खेला गया। इसमें  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी की। जिसमें विराट को 7000 रन का आंकड़ा पूरा करने के लिए मात्र 12 रन की जरूरत थी, लेकिन विराट कोहली ने मैच में 55 रन बना बनाए। इस हिसाब से विराट ने आईपीएल में कुल 7043 रन बना लिए हैं।







— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 6, 2023





विराट की आईपीएल में 50 हाफ सेंचुरी पूरी





इससे पहले तक विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 232 मैच खेले हैं। इस दौरान 224 पारियों में उन्होंने 36.59 की औसत और 129.58 के स्ट्राइक रेट से 6,988 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन बनाते ही कोहली के आईपीएल में 7 हजार रन पूरे हो गए। वह लीग के इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग कोहली ने अब तक 5 शतक और 50 अर्धशतक बना लिए हैं। 





ये भी पढ़ें...















सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शिखर दूसरे नंबर पर





विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में  शनिवार (6मई) से पहले तक 9 मैच खेले थे। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 45.50 की औसत और 137.88 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 212 पारियों में 6536 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें पायदान पर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना मौजूद हैं।





विराट 7 हजारी बने







  • विराट कोहली: 7043 रन



  • शिखन धवन: 6536 रन


  • डेविड वॉर्नर: 6189 रन


  • रोहित शर्मा: 6063 रन






  • सुरेश रैना: 5528 रन



    IPL-2023 आईपीएल 2023 Virat Kohli records in IPL Kohli scored 7000 runs Virat completed 50 half-centuries विराट कोहली आईपीएल में रिकॉर्ड कोहली ने बनाए 7000 रन विराट की 50 हाफ सेंचुरी पूरी