स्मृति मंधाना पर खूब बरसा धन, गार्नर और स्कीवर भी हुईं मालामाल, आईए जानते हैं किस क्रिकेटर पर कितनी लगी बोली 

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
स्मृति मंधाना पर खूब बरसा धन, गार्नर और स्कीवर भी हुईं मालामाल, आईए जानते हैं किस क्रिकेटर पर कितनी लगी बोली 

MUMBAI.वुमेंस प्रीमि​यर लीग के पहले सीजन के लिए आज (13 फरवरी) को मुंबई में मेगा ऑक्शन हुआ। मुंबई के जियो सेंटर में हुए इस ऑक्शन में स्मृति मंधाना पर सबसे ज्यादा बोली लगी। मंधान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्नर और इंग्लैंड की नैटली स्कीवर रहीं। दोनों खिलाड़ी 3.20 करोड़ में नीलाम हुईं। गार्नर को गुजरात जायंट्स और स्कीवर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। इस लीग में पांच टीमें भाग लेंगी।





90 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं टीमें





डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले सीजन के लिए 400 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। पांच टीमें खिलाड़ियों पर पैसा बरसा रही हैं। इस ऑक्शन में 450 के करीब क्रिकेटर्स की बोली लगाई जा रही है। इनमें से 90 खिलाड़ियों को ही टीमें खरीद सकती है। हर टीम में 18 खिलाड़ी होंगी।





ये खिलाड़ी रहीं टॉप टेन में





डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा किमत में बिकने वाली टॉप टेन खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना नंबर एक पर रहीं हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्नर और इंग्लैंड की नैटली स्कीवर का नाम है। इसी क्रम में  दीप्ति शर्मा- 2.60 करोड़, जेमिमा रोड्रिगेज़- 2.20 करोड़, बेथ मूनी-2 करोड़, पूजा वस्त्राकर- 1.9 करोड़, ऋचा घोष- 1.90 करोड़, सोफी एक्लेस्टोन- 1.80 करोड़, हरमनप्रीत कौर-1.80 करोड़ शामिल हैं। 





ये भी पढ़ें...











कौन खिलाड़ी कितने में बिकी 







  • स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)



  • एश्ले गार्नर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)


  • सोफी एक्लेस्टोन- यूपी वॉरियर्स, 1.80 करोड़ (इंग्लैंड)


  • हरमनप्रीत कौर- मुंबई इंडियंस, 1.80 करोड़ (भारत)


  • एलिसा पेरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.70 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)


  • सोफी डिवाइन- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 50 लाख (न्यूजीलैंड)


  • दीप्ति शर्मा- यूपी वॉरियर्स, 2.60 करोड़ (भारत)


  • रेणुका सिंह- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.50 करोड़ (भारत)


  • नैटली स्कीवर- मुंबई इंडियंस, 3.20 करोड़ (इंग्लैंड)


  • ताहिला मैक्ग्राथ- यूपी वॉरियर्स, 1.40 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)


  • बेथ मूनी- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)


  • एमिला केर- मुंबई इंडियंस, 1 करोड़ (न्यूजीलैंड)


  • शबमन इस्माइल- यूपी वॉरियर्स, 1 करोड़ (साउथ अफ्रीका)


  • सोफिया डंक्ली- 60 लाख, गुजरात जायंट्स (इंग्लैंड)


  • जेमिमा रोड्रिगेज़- 2.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • मैग लैनिंग- 1.10 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • शेफाली वर्मा- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • एनाबेल सदरलैंड- 70 लाख, गुजरात जायंट्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • हरलीन देओल- 40 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • पूजा वस्त्राकर- 1.9 करोड़, मुंबई इंडियंस (भारत)


  • डिएंड्रा डोटिन्स- 60 लाख, गुजरात टाइटन्स (वेस्टइंडीज़)


  • ऋचा घोष- 1.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • एलिसा हिली- 70 लाख, यूपी वॉरियर्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • अंजलि सर्वनी- 55 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • राधा यादव- 40 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • शिखा पांडे- 60 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • मारिजाने कैप- 1.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (साउथ अफ्रीका)


  • स्नेह राणा- 75 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • पार्श्वी चोपड़ा- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • टिटास साधू- 25 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • श्वेता सेहरावत- 40 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • एस. यशश्री- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • किरण नवगिरे- 30 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • एस. मेघना- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • एरिन बर्न्स- 30 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (ऑस्ट्रेलिया)


  • हीदर ग्राहम- 30 लाख, मुंबई इंडियंस (ऑस्ट्रेलिया)


  • ग्रेस हैरिस- 75 लाख, यूपी वॉरियर्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • जॉर्जिया वैरेहम- 75 लाख, गुजरात जायंट्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • एलिस कैप्सी- 75 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (इंग्लैंड)


  • इस्सी वॉन्ग- 30 लाख, मुंबई इंडियंस (इंग्लैंड)


  • मानसी जोशी- 30 लाख,  गुजरात जायंट्स (भारत)


  • देविका वैद्य- 1.4 करोड़, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • मनजोत कौर- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)


  • डी. हेमलता- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • लॉरेन बेल- 30 लाख, यूपी वॉरियर्स (इंग्लैंड)


  • मोनिका पटेल- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • एल. हैरिस- 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)


  • तारा नौरिस- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (यूएसए)


  • धरा गुज्जर- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)


  • जासिया अख्तर- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • दिशा कासत- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • लक्ष्मी यादव- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)


  • इन्द्राणी रॉय- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • मिन्नु मानी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)


  • कनिका अहूजा, 35 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • श्रेयंका पाटिल- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • तनुजा कंवर- 50 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)


  • आशा शोभना- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)


  • सैका ईशाक- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)।




  • डब्ल्यूपीएल 2023 ऑक्शन डब्ल्यूपीएल 2023 वुमेंस प्रीमि​यर लीग WPL 2023 Auction WPL 2023 Women Premier League