महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रावो को दी सीटी बजाने की ट्रेनिंग, IPL प्रोमो शूट का वीडियो हुआ वायरल

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रावो को दी सीटी बजाने की ट्रेनिंग, IPL प्रोमो शूट का वीडियो हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क.  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। यानी अब मात्र छह दिन बाकी हैं। क्रिकेट फैंस पर इसका बुखार चढ़ना शुरू हो गया है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजराज जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी और उनके खिलाड़ी आईपीएल प्रोमो शूट करने में जुट गए हैं। इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो का सीटी बजाते प्रोमो शूट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।



धोनी दिखने लगे एक्शन में 



चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर एक्शन में दिखने वाले हैं। ऐसे में उन्हें देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, क्योंकि अब एक बार फिर होम एंड एवे सिस्टम शुरू हो चुका है और चेन्नई के घरेलू मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। बहरहाल, जो भी हो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के दो बड़े खिलाड़ी एक शानदार आईपीएल प्रोमो शूट करने में व्यस्त हैं। ये दो खिलाड़ी हैं, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो। ब्रावो अब संन्यास ले चुके हैं, लेकिन सीएसके का साथ फिर भी नहीं छोड़ा है। ब्रावो अब चेन्नई सुपर किंग्स के नए गेंदबाजी कोच हैंं। 



ये भी पढ़े...








धोनी और ब्रावो का वीडियो वायरल



ब्रावो और धोनी ने मिलकर एक जबरदस्त प्रोमो शूट किया है। इस प्रोमो शूट का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी दो ऊंगुलियों की मदद से सिटी बजा रहे हैं, लेकिन ब्रावो ऐसा नहीं कर पा रहे हैंं। उसके बाद धोनी उन्हें दो ऊंगुलियों की मदद से सिटी बजाना सिखा रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और ब्रावो खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला खराब रहा 



यहां बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। चेन्नई से नीचे सिर्फ एक टीम मुंबई इंडियंस थी। चेन्नई की टीम ने पिछले साल कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी, ताकि धोनी के बाद जडेजा टीम को आगे बढ़ा सकें। हालांकि, चेन्नई को मिलने वाली लगातार हार की वजह से टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर धोनी के कंधों पर डाल दी है और फिर इस साल आईपीएल में धोनी एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।


ब्रावो सीटी धोनी सीटी प्रोमो शूट धोनी ब्रावो आईपीएल प्रोमो शूट bravo whistle IPL from 31 March dhoni whistle promo shoot dhoni bravo IPL promo shoot आईपीएल 31 मार्च से