भारत को मनु ने दिलाया कांस्य, 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य मेडल्स की संख्या 6 हुई, चीन को मिला छठवा स्वर्ण पदक

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भारत को मनु ने दिलाया कांस्य, 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य मेडल्स की संख्या 6 हुई, चीन को मिला छठवा स्वर्ण पदक

BHOPAL. इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मार्च, शनिवार को 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल हुआ। इसमें मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस राउंड में कुल 29 खिलाड़ियों ने क्वालीफाइ राउंड में भाग लिया था, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल्स की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।



एश्वर्य तोमर रहे चौथे स्थान पर 



पुरुषों के 3पी मुकाबलों में मध्य प्रदेश के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पदक से चूक गए। उनकी कड़ी टक्कर स्विट्जरलैंड के जेन लोचबिहलर ने साथ हुई। इस राउंड में स्विस खिलाड़ी ने 407.4 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्य 405.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। चीन के डू लिंशु ने 410.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं हंगरी के पैनी इस्तवान ने 408.2 अंक जीत कर रजत पदक पर कब्जा किया। चीन के पास 6 गोल्ड सहित 8 मेडल वहीं भारत के पास 1 गोल्ड सहित 6 मेडल हैं।



ये भी पढ़ें...






खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया



खेल मंत्री यशोधरा रहे सिंधिया पूरे समय उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । उन्होंने कहा कि अपने होम ग्राउंड में खेलने पर खिलाड़ियों पर प्रेशर दोगुना हो जाता है। ऐश्वर्य के ऊपर भी यही प्रेशर था। उन्होंने कहा कि आज हमारी भारत की बेटी मनु भाकर ने कड़ा मुकाबला कर कांस्य पदक जीता है। 



प्रतियोगिता का पांचवां दिन

 

विश्व कप के अंतिम दिन महिलाओं का 3पी फाइनल सुबह 11.45 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि पुरुषों का आरएफपी फाइनल, जहां भारत के अनीश भानवाला वर्तमान में योग्यता दोपहर 2.00 बजे निर्धारित है।



रॉसी ने शॉट गन रेंज कि विधिवत पूजा कर किया पहला फायर शॉट



आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुचियानों रॉसी  ने मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में  नवनिर्मित शॉट गन रेंज की पूजा की और पहला शॉट फायर किया। इस अवसर पर एनआरएआई के अध्यक्ष रनिन्दर सिंह ने भी फायर कर सटीक निशाना लगाया। इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, लॉरा रॉसी, संचालक खेल और युवा कल्याण रवि गुप्ता आदि उपस्थित थे ।


आईएसएसएफ वर्ल्ड कप MP News ऐश्वर्य तोमर चौथे स्थान पर रहे issf world cup मनु भाकर ने दिलाया कांस्य मनु भाकर Aishwarya Tomar finished fourth Manu Bhaker got bronze Manu Bhaker एमपी न्यूज