मुंबई के ओशीवारा में पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी, नशे में यूट्यूबर सपना गिल ने की शॉ से सेल्फी लेने की जिद, मना करने पर मारपीट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुंबई के ओशीवारा में पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी, नशे में यूट्यूबर सपना गिल ने की शॉ से सेल्फी लेने की जिद, मना करने पर मारपीट

MUMBAI. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ मुंबई में बदसलूकी हुई हैं। कहा जा रहा है कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके पास आए और सेल्फी लेने की जिद करने लगे। क्रिकेटर ने जब सेल्फी के लिए मना किया तो मामला मारपीट तक पहुंचा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की पृथ्वी के साथ हाथापाई करते दिख रही है। हालांकि पुलिस ने इस लड़की को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पृथ्वी शॉ से मारपीट करने वाली आरोपी लड़की का नाम सपना गिल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग शराब के नशे में थे। 




— Ravi.S Gowdru (@ravishiv) February 16, 2023



पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट



वीडियो में पृथ्वी एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं,उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके दोस्तों ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया। वायरल वीडियो में लड़की, उसका दोस्त, पृथ्वी और पुलिस दिख रही हैं। पृथ्वी किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन पृथ्वी के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। वह पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। इतने में पृथ्वी ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह क्लब से बाहर आ गए। वहीं सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर अपनी क्लाइंट के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। 



ये खबर भी पढ़िए...






कौन हैं पृथ्वी से मारपीट की आरोपी सपना गिल?



पृथ्वी के साथ मारपीट करने वाली महिला सपना गिल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।  सपना गिल सोशल मीडिया इफ्लुएंशर हैं। सपना गिल और उनके साथी शोभित ठाकुर पर पृथ्वी के साथ मारपीट करने का आरोप है। सपना गिल के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा सपना, भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 


पृथ्वी से लोगों ने की सेल्फी लेने की जिद शराब के नशे में पृथ्वी साव के साथ मारपीट पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई क्रिकेटर के साथ मारपीट Who Is Sapna Gill people insist on taking selfie with Prithvi drunken Prithvi Shaw scuffle with Prithvi Shaw Fight with cricketer