आईपीएल में अधिकतर महंगे खिलाड़ी अब तक फ्लॉप, करोड़ों में बिके स्टोक्स से लेकर हैरा ब्रूक ज्यादा कुछ नहीं कर सके

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
आईपीएल में अधिकतर महंगे खिलाड़ी अब तक फ्लॉप, करोड़ों में बिके स्टोक्स से लेकर हैरा ब्रूक ज्यादा कुछ नहीं कर सके

स्पोर्ट्स डेस्क. अमूमन फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में जिन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए लगाए हैं, उनसे यही उम्मीद की गई थी कि टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम योगदान देंगे, लेकिन यह दाव फ्रेंचाइजी पर अब तब उलटा पड़ता दिखाई दे रहा है। इस लिस्ट में 16.25 करोड़ वाले बेन स्टोक्स से लेकर 13.25 करोड़ वाले हैरी ब्रूक तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अब तक इन खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन रहा है।



बेन स्टोक्स



इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए 16.25 करोड़ की भारी कीमत देकर टीम का हिस्सा बनाया था। हालांकि, वे अब अपने प्राइज टैग को जस्टिफाई नहीं कर पाए हैं। अब तक खेले गए दोनों मैचों में स्टोक्स ने बल्लेबाजी करते हुए कमश: 7 और 8 रन ही बनाए हैं। वहीं स्टोक्स ने दूसरे मैच में गेंदबाजी कराते हुए एक ओवर में 18 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी थी। हालांकि, धोनी को अभी स्टोक्स से काफी उम्मीद होगी। 



ये भी पढ़ें...








कैमरून ग्रीन



ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए 17.50 करोड़ की बड़ी कीमत देकर टीम में शामिल किया था, लेकिन पहले ही मैच में ग्रीन ने अपने प्राइज को जस्टिफाई करने वाला प्रदर्शन नहीं किया। बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए पहले मैच में ग्रीन ने बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में केवल 5 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 2 ओवर में 30 रन खर्च किए थे, जिसमें उन्हें एक सफलता मिली थी। यानी काफी महंगे साबित हुए थे।



हैरी ब्रूक 



इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराजर्स हैदराबाद ने दिसंबर, 2022 में हुए मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब तक खेले गए दोनों मैचों में हैदराबाद का ये खिलाड़ी फ्लॉप ही दिखाई दिया है। आईपीएल 2023 के दोनों ही मैचों में ब्रूक ने अब तक क्रमश: 13 और 3 रन ही बनाए हैं। 



राइली रूसो



दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो अब तक आईपीएल 2023 में फेल दिखाई दिए हैं। राइली रूसो को 2022 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। रूसो अब तक खेले गए दोनों मैचों में अपने इस प्राइज टैग को जस्टिफाई नहीं कर पाए हैं। लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में रूसो ने 30 रन बनाए थे, जबकि गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे।


IPL हैरी ब्रूक आईपीएल में महंगे खिलाड़ी फ्लॉप आईपीएल आईपीएल में महंगे खिलाड़ी Harry Brook costliest players in IPL flops costliest players in IPL बेन स्टोक्स Ben Stokes