स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया। आरसीबी ने मुंबई को 156 रनों का टारगेट दिया था जिसे मुंबई ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर हासिल कर लिया। मुंबई की सीवर ने लगातार 2 चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई। 3 विकेट लेने के बाद नाबाद 77 रन बनाने वाली हेली मैथ्यूज मैन ऑफ द प्लेयर रहीं।
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023
हेली मैथ्यूज की शानदार पारी
156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। 45 रनों पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद हेली मैथ्यूज और सीवर ने 114 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। सीवर 29 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहीं।
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023
155 रन पर ढेर हो गई RCB
आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन वो ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। मुंबई की बॉलर्स ने कसी हुई गेंदबाजी की। आरसीबी की टीम 18.4 ओवर में 155 रनों पर ढेर हो गई। रिचा घोष ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 23 और सोफी डिवाइन ने 16 रन बनाए। हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। साइका इशाक और एमीलिया केर को 2-2 विकेट मिले।
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023