विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया, सीधे फाइनल में पहुंचने पर अब भी सस्पेंस!

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया, सीधे फाइनल में पहुंचने पर अब भी सस्पेंस!

स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के सीधे फाइनल में पहुंचने पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली और यूपी के मैच के बाद सीधे फाइनल में पहुंचने वाली टीम का नाम सामने आ जाएगा। मुंबई और दिल्ली में से कोई एक टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। मुंबई इंडियंस ने पहले आरसीबी को 20 ओवर में 125 रन पर रोका, इसके बाद 16.3 ओवर में 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। 3 विकेट चटकाने वाली अमीलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023





अमीलिया केर का दोहरा प्रदर्शन





मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। मुंबई की ओर से ऑलराउंडर अमीलिया केर ने 3 विकेट लिए। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में ही 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। 3 विकेट लेने वाली अमीलिया केर ने बैटिंग करते हुए 31 रनों नाबाद पारी खेली।





हेली मैथ्यूज और भाटिया ने जोड़े 53 रन





मुंबई इंडियंस की ओपनर हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। यास्तिका भाटिया का विकेट 53 रन के स्कोर पर गिरा। वे 26 गेदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। यास्तिका ने अपनी इनिंग में 4 चौके जड़े।







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023





बड़ा स्कोर नहीं बना सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर





टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी आरसीबी मुंबई इंडियंस के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं रख सकी। पहले ही ओवर में सोफी डिवाइन रन आउट हो गईं। टीम के 33 रन के स्कोर पर कप्तान स्मृति मंधाना पैवेलियन लौट गईं। उन्होंने 24 रन बनाए। विकेटकीपर रिचा घोष और एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 29-29 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से अमीलिया केर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। नेटली सीवर ब्रंट और इजाबेल वॉन्ग ने 2-2 विकेट लिए।







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 21, 2023



Mumbai Indians win मुंबई इंडियंस की जीत Mumbai beat Bangalore Womens Premier League विमेंस प्रीमियर लीग मुंबई ने बेंगलोर को हराया Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर