कैमरून ग्रीन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर जीती मुंबई, हैदराबाद को घर में 14 रन से हराया; अर्जुन तेंदुलकर का IPL में पहला विकेट

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
कैमरून ग्रीन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर जीती मुंबई, हैदराबाद को घर में 14 रन से हराया; अर्जुन तेंदुलकर का IPL में पहला विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क. कैमरून ग्रीन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मुंबई के कैमरून ग्रीन ने पहले 40 गेंद में 64 रन बनाए। इसके बाद 1 विकेट भी चटकाया। कैमरून ग्रीन मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल का पहला विकेट लिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।







— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023





कैमरून ग्रीन का दोहरा प्रदर्शन







— Mumbai Indians (@mipaltan) April 18, 2023





मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। ग्रीन ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ग्रीन की ये आईपीएल में पहली फिफ्टी है। मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी। 20 ओवर में मुंबई ने 5 विकेट पर 192 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रनों पर ढेर हो गई।





मुंबई को रोहित-ईशान ने दिलाई तेज शुरुआत





मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ओपनरों ने 4.4 ओवर में 41 रन जोड़े। रोहित 28 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद कैमरून ग्रीन और ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की। ईशान ने 38, तिलक वर्मा ने  37 और टिम डेविड ने 16 रन बनाए।





रोहित शर्मा के 6 हजार रन पूरे





मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल में 6 हजार रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाने के साथ ये मुकाम हासिल किया। रोहित से पहले विराट, शिखर और डेविड वॉर्नर आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर चुके हैं।





अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में पहला विकेट झटका







— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023





मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में आईपीएल का पहला विकेट अपने नाम किया। उन्होंने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया।





मुंबई के टिम डेविड ने मैच में पकड़े 4 कैच





मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने इस मैच में 4 कैच पकड़े। इसके साथ ही उन्होंने डायरेक्ट हिट पर 1 रन आउट भी किया। टिम डेविड ने मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, क्लासेन और यानसन का कैच लिया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को रन आउट किया।







— Mumbai Indians (@mipaltan) April 18, 2023



IPL आईपीएल Mumbai Indians win मुंबई इंडियंस की जीत Sunrisers Hyderabad Mumbai beat Hyderabad Arjun Tendulkar Cameron Green मुंबई ने हैदराबाद को हराया अर्जुन तेंदुलकर