IPL 2022: अब दिल्ली कैपिटल्स का नेटबॉलर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुश्किलें बढ़ीं

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
IPL 2022: अब दिल्ली कैपिटल्स का नेटबॉलर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुश्किलें बढ़ीं

SPORTS DESK. देश में एक बार फिर से कोरोना केस बढ़ रहे हैं। वहीं आब आईपीएल में भी इसका साया मंडराने लगा है। इस बीच दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच से पहले दिल्ली का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ मौजूद एक नेटबॉलर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस खिलाड़ी के साथ ही होटल रूम में रह रहे एक अन्य खिलाड़ी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। 





पहले भी दिल्ली के खिलाड़ी हुए संक्रमित



IPLके 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के दो विदेशी खिलाड़ी टिम सिफर्ट और मिचेल मार्श सहित कोचिंग स्टाफ के चार सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के चीफ कोच रिकी पोंटिंग के नजदीकी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद पोंटिंग को कुछ दिन क्वारंटाइन होने पड़ा था। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में टीम के साथ मौजूद नहीं थे। ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।





दिल्ली के मैच को मु्ंबई किया गया था शिफ्ट



दिल्ली कैपिटल्स के 2 खिलाड़ियों और 4 अन्य सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली की पूरी टीम क्वारंटाइन हो गई थी। वहीं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मैच को पुणे से मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया था।


दिल्ली कैपिटल्स स्पोर्ट्स न्यूज हिंदी कोरोना आईपीएल Delhi Capitals आईपीएल लेटेस्ट न्यूज आईपीएल 2022 न्यूज लेटेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज corona in ipl team sports news hindi IPL Latest News IPL 2022 News latest sports news