स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 2-1 से टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। टिम सेफर्ट मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे। टिम ने तीसरे टी-20 में 88 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 183 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कीवी टीम ने 1 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया।
— ICC (@ICC) April 8, 2023
टिम सेफर्ट की धुआंधार पारी
— ICC (@ICC) April 8, 2023
183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने शानदार शुरुआत की। टिम सेफर्ट और वाउस के बीच 53 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। वाउस 17 रन बनाकर आउट हुए। टिम सेफर्ट ने 48 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। टॉम लाथम ने 31 और मिचेल ने 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 1 ओवर में 10 रनों की जरूरत थी। कीवी टीम ने आखिरी ओवर में 2 विकेट भी गंवाए। आखिरी 2 गेंदों में 2 रन की जरूरत थी। रविंद्र ने 2 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए थे 10 रन
- पहली गेंद - मार्क चैपमैन ने सिक्स लगाया।
दूसरी गेंद - मार्क चैपमैन कैच आउट हो गए।
तीसरी गेंद - वाइट बॉल पर नीशाम रन आउट हो गए।
तीसरी गेंद - मिचेल कैच आउट हो गए।
चौथी गेंद - बाई का एक 1 रन।
पांचवीं गेंद - रविंद्र ने 2 रन लेकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।
श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने लगाई फिफ्टी
— Spark Sport (@sparknzsport) April 8, 2023
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। कुसल मेंडिस ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। कुसल परेरा ने 33, निसंका 25 और धनंजय डी सिल्वा ने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर ने 2 विकेट लिए। ईश सोढ़ी और ए़डम मिलने को 1-1 विकेट मिला।