अब विजेताओं को मिलेगी दोगुना राशि, विक्रम-एकलव्य अवार्डियों की संख्या बढ़ी, खेल में होगा डीजी का पद, सीएम शिवराज का ऐलान

BP Shrivastava | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
अब विजेताओं को मिलेगी दोगुना राशि, विक्रम-एकलव्य अवार्डियों की संख्या बढ़ी, खेल में होगा डीजी का पद, सीएम शिवराज का ऐलान
अब विजेताओं को मिलेगी दोगुना राशि, विक्रम-एकलव्य अवार्डियों की संख्या बढ़ी, खेल में होगा डीजी का पद, सीएम शिवराज का ऐलान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण समारोह में शनिवार, 16 सितंबर को खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के विजेताओं को मिलने वाली ईनामी राशि को दोगुना कर दिया है।

BHOPAL. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण समारोह में शनिवार, 16 सितंबर को खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। वहीं प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ी सम्मान विक्रम (12) और एकलव्य (15) अवार्ड्स की संख्या बढ़ाकर 20-20 कर दी है। इसके अलावा खेल विभाग की संरचना में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। जिसमें महानिदेशक खेल (DG sports) का नया पद सृर्जित करने के साथ पूरे अमले में बदलाव की घोषणा की गई। इसी के साथ राज्य स्तरीय खेल संघों काे हर साल 5 लाख रुपए का अनुदान देने की बता कही है।

सीएम शिवराज ने आज वर्ष 2021 और 2022 के विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी (मलखंब) और लाइफटाइम के लिए चुनी गई हस्तियों को पुरस्कृत किया।

अब विक्रम-एकलव्य अवार्ड 20-20 खिलाड़ियों को मिलेगा

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दोगुनी पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही इन खेलों में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी अब पुरस्कार राशि मिलेगी। सीएम ने एकलव्य अवार्ड्स की संख्या 15 से बढ़ा कर 20 और विक्रम अवार्ड्स की संख्या 12 से बढ़ा कर 20 कर दी है। साथ ही प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले विश्वामित्र पुरस्कारों को तीन से बढ़ाकर 5 कर दिया है। यानी अब 5 प्रशिक्षकों को हर साल पुरस्कृत किया जाएगा।

सीएम ने खेल संघों की नियमित गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक राज्य स्तरीय खेल संघ को हर साल 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की।

महानिदेशक खेल का नया पद बनेगा

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों का निरंतर विकास हुआ है। खेलों की अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। इसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए खेल विभाग के अमले में बदलाव (restructuring-पुर्नसंरचना) की जाएगी। साथ ही महानिदेशक खेल का पद भी सृजित किया जाएगा। खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में भी वृद्धि की जाएगी।

हर विभाग में होगी स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती

सीएम ने कहा कि नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल और सायकलिंग वेलोड्रोम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को सौगात देते हुए प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती के लिए पद आरक्षित किए जाने की घोषणा की।

खेलो MP यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण

सीएम ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया। साथ की वर्ष 2021 और 2022 के पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। सीएम ने 'इन परस्यूट ऑफ एक्सीलेंस' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 49 खेलों इंडिया सेंटर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

'मध्यप्रदेश बना जीरो से हीरो'

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जीरो से हीरो बनकर उभर रहा है। प्रदेश में विगत वर्षों में खेल के बुनियादी ढ़ांचे में बदलाव कर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, जो कार्य किए गए, उसी के श्रेष्ठ परिणाम आज सामने हैं।

समारोह में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, खेल विभाग के सचिव पी. नरहरि और संचालक रवि कुमार गुप्ता, भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल निदेशक सुधाकरण सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और उनके परिजन उपस्थित थे।

वर्ष 2021 के अवार्डी

  • एकलव्य: अंशिका कनौजिया (साफ्टेनिस) भोपाल, शिखा चौहान (क्याकिंग-कैनोइंग) इंदौर, पूजा (कुश्ती) देवास, श्रुति सरवैया (वूशु) अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर (शूटिंग) होशंगाबाद, कन्या नैय्यर (तैराकी) इंदौर, इकराम अली खान (एथलेटिक्स) विदिशा, गोपाल ठाकुर (रोइंग) देवास, सिद्धी छतवानी (शूटिंग बॉल) भोपाल।
  • विक्रम: आध्या तिवारी (सॉफ्ट टेनिस) नर्मदापुरम, एनी जैन (तैराकी) इंदौर, आरती नाथ (क्याकिंग-केनोइंग) धार, मनीषा कीर (शूटिंग) भोपाल, सुदिप्ती हजेला (घुड़सवारी) इंदौर, श्रेयांशी परदेशी (बैडमिंटन) इंदौर, नैन्सी जैन (खो-खो) जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित (कबड्डी) इंदौर, राबिनी चौहान (सॉफ्ट बॉल) देवास, पूनम शर्मा (जूडो) भोपाल, रोहित बाजपेई (योगा) इंदौर, भगवना सिंह कुशवाह (साहसिक खेल) भोपाल, रत्नेश पाण्डे (साहसिक खेल) सतना।
  • विश्वामित्र: पारितोष शर्मा (कराते) ग्वालियर, विनय प्रजापति (कुश्ती) भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया (मलखंब) उज्जैन।
  • स्वर्गीय प्रभाष जोशी: मुजाहिद बैग (मलखंब) उज्जैन।
  • लाइफटाइम एचीवमेंट: बलबीर सिंह कुशवाह (टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट)।
वर्ष 2022 के अवार्डी

  • एकलव्य:आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग) भोपाल, अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग) भोपाल, प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग) भोपाल, रितिका दांगी (सेलिंग) राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट (टेनिस) देवास, दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) उज्जैन, पलक शर्मा (तैराकी) इंदौर, आशी चौकसे (शूटिंग) भोपाल, खुशबू (हॉकी) ग्वालियर, सौम्या तिवारी (क्रिकेट) भोपाल, इन्द्रजीत नागर (मलखंब) उज्जैन।
  • विक्रम: आदित्य दुबे (सॉफ्ट टेनिस) देवास, नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग) सीहोर, भूरक्षा दुबे (वूशु) अशोकनगर, प्रगति दुबे (शूटिंग) रायसेन, राजू सिंह (घुड़सवारी) भोपाल, सुबोध चौरसिया (सॉफ्ट बॉल) इंदौर, आवेश खान (क्रिकेट) इंदौर, नीरज राणा (हॉकी) ग्वालियर, धनंजय दुबे (टेनिस- दिव्यांग) ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार (मलखंब) उज्जैन।
  • विश्वामित्र: रश्मि मालवीय (बैडमिंटन) भोपाल।
  • लाइफटाइम एचीवमेंट: अनिल धूपर (टेनिस) इंदौर।

Tags:
  • Sports News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • खेल समाचार
  • MP Sports Award Ceremony
  • Vikram-Eklavya Award Ceremony
  • एमपी खेल अवार्ड समारोह
  • विक्रम-एकलव्य अवार्ड समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती