पद्मश्री कौर सिंह का निधन, महान बॉक्सर मोहम्मद अली से की थी फाइट, पैतृक गांव खनाल खुर्द में अंतिम संस्कार

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
पद्मश्री कौर सिंह का निधन, महान बॉक्सर मोहम्मद अली से की थी फाइट, पैतृक गांव खनाल खुर्द में अंतिम संस्कार

CHANDIGARH. ओलंपियन बॉक्सर कौर सिंह खनाल को गुरुवार, 27 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया। कौर सिंह एक मात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने महान बॉक्सर मोहम्मद अली के साथ फाइट की थी। कौर सिंह को 1982 में अर्जुन पुररस्कार और 1983 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खनाल खुर्द में  किया गया।



कौर सिंह ने जीते थे 16 गोल्ड मेडल



गौरतलब है कि बॉक्सर कौर सिंह पंजाब के इकलौते मुक्केबाज थे जिन्होंने मुहम्मद अली के साथ फाइट की थी। यह मैच एक प्रदर्शनी मैच था। कौर सिंह ने 16 गोल्ड मेडल जीते थे। कौर सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार, 27 अप्रैल को दोपहर में उनके पैतृक गांव खनाल खुर्द में किया गया। इस मौके पर  इस बीच दिरबा इलाके में शोक की लहर है।



ये भी पढ़ें...








पंजाब के सीएम मान ने शोक व्यक्त किया



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ओलंपियन मुक्केबाज पद्मश्री कौर सिंह जी...जिन्होंने संगरूर के गांव खनाल खुर्द से एशिया खेलों में भारत का दबदबा बनाए रखा और देश को स्वर्ण पदक दिलाया... कौर सिंह आज हमें छोड़कर चले गए... इस शोक संतप्त और कठिन समय में परिवार के प्रति संवेनदा।



कौर की जीवनी सिलेबस में शामिल होगी



इसी तरह पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लिखा- पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित और एशिया गोल्ड मेडलिस्ट कौर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवंत मान सरकार ने उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है ताकि युवा पीढ़ी उनके संघर्षपूर्ण जीवन से मार्गदर्शन ले सके।  



पंजाबी फिल्म भी बन चुकी



अर्जुन अवार्ड से सम्मानित महान बॉक्सर कौर सिंह के जीवन पर पंजाबी फिल्म भी बन चुकी है। उनसे इन्सपायर हो कर पंजाब और हरियाणा के तमाम युवाओं ने बॉक्सर बनने का सपना पूरा किया। खुद कौर ने अनेक बच्चों को बॉक्सिंग के गुर सिखाए और उन्हें खिलाड़ी बनाने में सहयोग किया।


बॉक्सर कौर सिंह खनाल का निधन Arjuna awardee Kaur Singh Padma Shri Kaur Singh Kaur fought with boxer Mohammad Ali Kaur Singh Khanal is no more Boxer Kaur Singh Khanal passes away अर्जुन अवार्डी कौर सिंह पद्मश्री कौर सिंह बॉक्सर मोहम्मद अली से कौर ने की थी फाइट कौर सिंह खनाल नहीं रहे