जबलपुर का ये खिलाड़ी आईपीएल में दिखा रहा जलवा, आरसीबी के कप्तान का झटक चुका विकेट, नाबाद 15 रन भी ठाेंके

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जबलपुर का ये खिलाड़ी आईपीएल में दिखा रहा जलवा, आरसीबी के कप्तान का झटक चुका विकेट, नाबाद 15 रन भी ठाेंके

JABALPUR.  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मध्यप्रदेश के जबलपुर डिवीजन के सिवनी के रहने वाले अरशद खान जलवा बिखेर रहे हैं। रविवार, 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अरशद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डू प्लेसिस का विकेट झटका। इसके अलावा अरशद ने  बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदों में 15 रन भी बनाए। हालांकि, इस मैच में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला हार गई।



अरशद 15 रन बनाकर नाटआउट रहे



 जबलपुर डिवीजन की क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अरशद खान को आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अनकेप्ड खिलाड़ी के तौर पर 20 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल में रविवार, 3 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु में खेले गए मैच में अरशद खान को पहली बार खेलने का मौका मिला। इस मैच में अरशद 8वें नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक छक्के की मदद से 9 गेंदों में नाबाद 15 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में भी अरशद ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2.2 ओवर में 28 रन देकर बेंगलुरू के कप्तान फाफ डू प्लेसिस का विकेट लिया। यह उनके अंतराष्ट्रीय स्तर के मैच में जीवन का पहला और सबसे बड़ा विकेट था।



ये भी पढ़ें...








20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा



सिवनी के एक छोटे से गांव गोपालगंज के रहने वाले आलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद अरशद खान के आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने से इलाके में खुशी का माहौल है। पूर्व क्रिकेटर योगेंद्र तिवारी का कहना है कि अरशद खान जबलपुर संभाग के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में नीलामी के दौरान खरीदा था। यह जबलपुर और आसपास की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सिवनी के आल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी अरशद खान का नाम पहली बार आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था। इसके बाद  अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए।



साइकिल से क्रिकेट खेलने ले जाते थे पिता



बता दें कि पिछले सीजन में अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए थे। अरशद खान ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत जिला स्तर पर की थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 17 साल के सफर के बाद यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अरशद जब 8 साल के थे, तब उनके पिता अशफाक क्रिकेट खिलाने साइकिल से ले जाते थे।



अरशद खान का अब तक का कॅरियर



अरशद खान साल 2012 में मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। साल 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं। साल 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर- 23 वीके नायडू स्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। स्पर्धा में उन्होंने 10 मैच खेले। इन मैचों में 36 विकेट लेने के साथ ही 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया।


आईपीएल मुंबई इंडियंस आईपीएल सिवनी आईपीएल जबलपुर आईपीएल एमपी IPL Mumbai Indians आईपीएल अरशद खान IPL Seoni IPL Jabalpur IPL MP IPL Arshad Khan