MP: हॉकी टीम में सागु का सेलेक्शन, दूसरों के घरों में काम करती थी, अब MP के लिए खेलेगी

author-image
एडिट
New Update
MP: हॉकी टीम में सागु का सेलेक्शन, दूसरों के घरों में काम करती थी, अब MP के लिए खेलेगी

मंदसौर. झारखंड के रांची में 21 से 30 अक्टूबर 21 जूनियर हॉकी चैंपियनशिप (Junior Hockey Championship) होने वाली है। इस चैंपियनशिप के लिए मंदसौर (Mandsaur) की सागु (Sagu) का सेलेक्शन हुआ है। चैंपियनशिप में सागु एमपी की महिला हॉकी टीम के लिए खेलेगी। शहर के नूतन स्टेडियम इलाके में सागु अपनी मां मेघा डाबर के साथ रहती हैं। उनके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। झुग्गी-झोपड़ी से स्टेट टीम तक सागु का सफर आसान नहीं है। सागु 12वीं क्लास में पढ़ती है।

दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा का करती है

सागु अपना खर्च चलाने के लिए मां के साथ दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती है। इसी दौरान सागु को हॉकी खेलने का शौक लगा। सागु की मां मेघा ने बताया कि जब वह 7वीं कक्षा में थी, तब उसने साथ में पढ़ने वाली छात्रा को हॉकी खेलते हुए देखा तो वह भी हॉकी खेलने की जिद कर बैठी। सागु की जिद पर उन्होंने पेड़ की टहनी पकड़ा दी। लकड़ी से खेलते देखकर एक लड़की ने उन्हें हॉकी दी। इसके बाद कभी सागु ने पलट कर नहीं देखा।

कम उम्र में सागु का अच्छा खेल

सागु देश में केरल, असम, रांची, भोपाल में नेशनल मैच का हिस्सा बन चुकी हैं। सागु का सपना है कि वह एक दिन ओलंपिक में मेडल लाकर अपनी मां और देश का नाम ऊंचा करे।सागु के हॉकी कोच अविनाश उपाध्याय और रवि कोपरगांवकर बताते हैं कि सागु हॉकी की बहुत अच्छी प्लेयर है। कम उम्र में ही सागु ने हॉकी में अच्छी सफलता पाई है। उसकी मेहनत और लगन ऐसी ही रही, तो वो बहुत आगे तक जाएगी।  

Mandsaur हॉकी प्लेयर हॉकी टीम mp hockey player hockey match hockey team saghu Sagu The Sootr Junior Hockey Championship