कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके इंग्लैंड के सैम करन, पंजाब ने 18.5 करोड़ में खरीदा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके इंग्लैंड के सैम करन, पंजाब ने 18.5 करोड़ में खरीदा

KOCHI. आईपीएल का मिनी ऑक्शन कोच्चि में शुरू हुआ है, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैम करन को 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। हांलांकि उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी यानी सैम करन को अपनी बैस प्राइस से 9 गुना से ज्यादा कीमत पर खरीदा गया। इसके पहले सैम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। ऑक्शन में विकेटकीपर के रुप में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन बन गए हैं। पूरन को 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले ईशान किशन को 15.25 करोड़ में बतौर विकेटकीपर मुंबई ने खरीदा था।





हैरी ब्रूक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी





इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। ब्रूक की बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी, उन्हें करीब 9 गुना ज्यादा में खरीदा गया। हालांकि ब्रूक पहली बार इस IPL ऑक्शन का हिस्सा बने हैं।





जो रूट,  राइली रुसो और शाकिब अल हसन रहे अनसोल्ड





इंग्लैंड के जो रूट, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रुसो को आईपीएल ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला। रूट की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए और रुसो की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। रूट पहली बार इस ऑक्शन में थे। रुसो 2014 और 2015 के IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी खरीददार नहीं मिल सका, शाकिब 2021 में हैदराबाद की तरफ से खेले थे।



आईपीएल मिनी ऑक्शन इंग्लैंड बल्लेबाज सैम करन आईपीएल कोच्चि मिनी ऑक्शन IPL mini auction news IPL latest news 2023 आईपीएल 2023 IPL auction news ipl auction 2023