डिवोर्स की अटकलों के बीच सानिया और शोएब का आ रहा द मिर्जा मलिक शो, प्रोग्राम में खत्म हो सकता है अलग होने वाला सस्पेंस 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
डिवोर्स की अटकलों के बीच सानिया और शोएब का आ रहा द मिर्जा मलिक शो, प्रोग्राम में खत्म हो सकता है अलग होने वाला सस्पेंस 

MUMBAI. कुछ समय से सोशल मीडिया पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की खबरों ने हंगामा मचा दिया था। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और ये कपल जल्द ही डिवोर्स लेने वाला है। वहीं तलाक की खबरों के बीच दोनों ने एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। सानिया और शोएब जल्द ही खुद का टॉक शो लाने वाले है। डिवोर्स की अटकलों के बीच ऐसे अनाउंसमेंट से फैंस काफी हैरान है और वह इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। शो में सानिया और शोएब नजर आने वाले हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by UrduFlix (@urduflixofficial)



जल्द आ रहा है 'मिर्जा मलिक शो'



दरअसल सोशल मीडिया पर द मिर्जा मलिक शो का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में सानिया और शोएब साथ में दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि द मिर्जा मलिक शो जल्द ही Urduflix पर रिलीज होने वाला है। मार्च 2022 को शोएब ने इस शो का ऐलान किया था। द मिर्जा मलिक शो का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह शो पाकिस्तानी चैनल पर आने वाला है।  




View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)



सानिया ने छोड़ा दुबई वाला घर!



जानकारी के मुताबिक सानिया और शोएब दुबई में एक साथ रहते थे। लेकिन अब दोनों अलग-अलग रह रहे है। सानिया ने ये घर छोड़ दिया है और अपना एक अलग घर ले लिया है। बता दें सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब से इंग्जमेंट की थी। हालांकि बाद में उनकी सगाई टूट गई थी। इस बीच उनकी लाइफ में शो  एब मलिक आए। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था। उनका एक बेटा इजान है।  अब दोनों का ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया है

 


Sania and Shoaib News Sania and Shoaib amid divorce Sania and Shoaib big announcement सानिया और शोएब न्यूज तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का बड़ा ऐलान
Advertisment