डिवोर्स की अटकलों के बीच सानिया मिर्जा ने बयां किया टूटे दिल का हाल, पोस्ट देख सदमें में फैंस

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
डिवोर्स की अटकलों के बीच सानिया मिर्जा ने बयां किया टूटे दिल का हाल, पोस्ट देख सदमें में फैंस

MUMBAI. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की हंसती-खेलती जिंदगी को किसी की नजर लग गई है। खबरें है कि सानिया जल्द ही अपने पति शोएब से तलाक लेने वाली है। हालांकि इस बारे में दोनों में किसी ने भी ऑफिशियल नहीं किया है। शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच सानिया के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।



publive-image



पोस्ट देख फैंस हुए दुखी



दरअसल हर तरफ सानिया और  शोएब के अलग होने की खबरें चल रही है। इस बीच सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने अपने टूटे दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा-टूटे हुए दिल अल्लाह को खोजने के लिए कहां जाते हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी अपसेट हो रहे है। फैंस को दोनों की ये जोड़ी काफी पसंद है।




View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)



2010 में हुई थी शादी 



सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब से इंग्जमेंट की थी। हालांकि बाद में उनकी सगाई टूट गई थी। इस बीच उनकी लाइफ में शोएब मलिक आए। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था। उनका एक बेटा इजान है। 

 


शोएब मलिक सानिया इंस्टाग्राम पोस्ट सानिया शोएब तलाक Sania- Shoaib love story Shoaib Malik Sania instagram post Sania -Shoaib divorce सानिया मिर्जा Sania Mirza सानिया- शोएब प्रेम कहानी
Advertisment