सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का डिवोर्स कन्फर्म! टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग-अलग रह रहे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का डिवोर्स कन्फर्म! टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग-अलग रह रहे

MUMBAI. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के डिवोर्स की खबरें जोरों पर हैं। दोनों के करीबियों ने उनके तलाक की बात को कन्फर्म किया है। खबरें तो ये भी है कि टेनिस सुपरस्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग-अलग रह रहे है। सानिया ने दुबई वाला घर छोड़ दिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। शोएब और सानिया मिर्जा अब पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। दोनों ही अपने बेटे इजहान मलिक की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।





साथ में नहीं रह रहे सानिया -शोएब





जानकारी के मुताबिक सानिया और शोएब दुबई में एक साथ रहते थे। लेकिन अब दोनों अलग-अलग रह रहे है। सानिया ने ये घर छोड़ दिया है और अपना एक अलग घर ले लिया है।  





publive-image





क्या मॉडल आयशा की वजह से टूटा दोनों का रिश्ता 





जानकारी के मुताबिक सानिया मिर्जा और शोएब 2012 में ही अलग होना चाहते थे लेकिन उस वक्त उनके परिवार ने उन्हें समझाया था। इसके बाद दोनों साथ में रहे। डिवोर्स की खबरों के बीच मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर शोएब का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान उनकी बहुत मदद की थी। अब फैंस ऐसे कयास लगा रहे है कि शायद मॉडल आयशा की वजह से सानिया और शोएब का तलाक हुआ है। 





publive-image





2010 में हुई थी सानिया -शोएब की शादी 





सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब से इंग्जमेंट की थी। हालांकि बाद में उनकी सगाई टूट गई थी। इस बीच उनकी लाइफ में शोएब मलिक आए। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था। उनका एक बेटा इजान है।  अब दोनों का ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया है। 



Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce सानिया मिर्जा और शोएब मलिक न्यूज Sania Mirza and Shoaib Malik Separated Sania Mirza and Shoaib Malik marriage broke Sania Mirza and Shoaib Malik News सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का डिवोर्स सानिया ने छोड़ा दुबई वाला घर शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता