शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 149 गेंदों में बनाए 208 रन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 149 गेंदों में बनाए 208 रन

स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक लगाया। शुभमन ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली। गिल ने 19 चौके और 9 छक्के जड़े। शुभमन गिल का ये वनडे करियर में पहला दोहरा शतक है। शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुभमन ने 23 साल 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने ईशान किशन और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। ईशान ने 24 और रोहित ने 26 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।







— BCCI (@BCCI) January 18, 2023





वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय शुभमन गिल





शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाह और सचिन तेंदुलकर डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। रोहित शर्मा 3 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। वनडे इतिहास में ये 10वां दोहरा शतक है। 7 दोहरे शतक भारतीयों के नाम है और 3 विदेशी खिलाड़ियों ने लगाए हैं।





गिल के सबसे तेज 1 हजार रन पूरे





शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे किए। गिल ने 19 वनडे 19 पारियों में 1 हजार रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट और शिखर के नाम था। विराट-धवन ने वनडे की 24-24 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे। गिल के वनडे करियर की ये सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उनका स्कोर 130 रन था।





ये खबर भी पढ़िए..





दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे बजरंग पूनिया-साक्षी मलिक समेत कई खिलाड़ी, कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ प्रदर्शन





न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड





शुभमन गिल ने वनडे में अपनी 208 रनों की पारी से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 1999 में हैदराबाद में ही सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 186 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर सचिन (186 रन), तीसरे पर मैथ्यू हैडन (181 रन) और चौथे पर डी. चलघन (169 रन) हैं।





भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रनों का टारगेट





शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के 350 रनों का टारगेट दिया। भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 60 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित 34 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। विराट 8 और ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने 31, हार्दिक ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के शिपले और मिचेल ने 2-2 विकेट चटकाए।



Shubman Gill शुभमन गिल Shubman Gill 200 Shubman Gill double century Shubman Gill 200 against New Zealand india and new zealand first odi india vs new zealand शुभमन गिल 200 शुभमन गिल दोहरा शतक शुभमन का न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक