सौरव गांगुली के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, वीडियो शेयर करके ऐसा क्या लिखा कि फैंस लगा रहे कई कयास

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सौरव गांगुली के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, वीडियो शेयर करके ऐसा क्या लिखा कि फैंस लगा रहे कई कयास

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं। सौरव गांगुली एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। सौरव गांगुली ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है। उसे लेकर फैंस कई कयास लगा रहे हैं। गांगुली का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, लोग कई कयास लगा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।



सौरव गांगुली ने क्या किया ट्वीट




— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 7, 2023



सौरव गांगुली ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें सौरव गांगुली के करियर की कई तस्वीरें हैं। वीडियो में सौरव गांगुली ने अपने शतक से लेकर वर्ल्ड कप 2003 समेत अपने करियर के अहम लम्हों को वीडियो के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आप सब अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें, बस कुछ घंटों का इंतजार है। इसके बाद से सोशल मीडिया फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस कह रहे हैं कि दादा जल्द ही कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। दादा अपनी बायोपिक आने की घोषणा कर सकते हैं।



8 जुलाई को सौरव गांगुली का जन्मदिन



8 जुलाई को सौरव गांगुली का जन्मदिन है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने ये ट्वीट उनके जन्मदिन को लेकर किया है। क्योंकि कुछ घंटों के इंतजार के बाद ही उनका जन्मदिन आने वाला है। गांगुली ने अपने जन्मदिन से पहले अपने खास लम्हों को वीडियो के जरिए शेयर किया है और लोगों से प्यार और सपोर्ट बनाए रखने की बात कही है। वीडियो में उनके अब तक के सफर की तस्वीरें हैं। 



ये खबर भी पढ़िए..



वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या कप्तान और सूर्यकुमार यादव होंगे उप-कप्तान



सौरव गांगुली का करियर



पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट में 16 शतक लगाए। वहीं 1 दोहरा शतक लगाया। टेस्ट में सौरव ने 7 हजार 212 रन बनाए। सौरव गांगुली ने वनडे करियर में 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए। वनडे में सौरव गांगुली के नाम 11 हजार 363 रन हैं।


Sourav Ganguly Sourav Ganguly Tweet Former BCCI President Sourav Ganguly Sourav Ganguly Birthday सौरव गांगुली सौरव गांगुली ट्वीट BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली सौरव गांगुली का जन्मदिन