श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार, रेप का है आरोप

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार, रेप का है आरोप

Sydney. सिडनी पुलिस ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उन पर लगे रेप के आरोप के बाद हुई है। फिलहाल वह सिडनी में ही हैं, जबकि बाकी श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद कोलंबो के लिए रवाना हो गई है। दानुष्का पर एक 29 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उनके निवास स्थान पर ही दानुष्का ने उनका यौन शोषण किया है। यह घटना इसी हफ्ते की शुरुआत में होना बताया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए कई दिनों तक चली बातचीत के बाद यह दोनों मिले थे. आरोप लगाया गया है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दानुष्का ने महिला का यौन शोषण किया. इसके बाद पुलिस ने महिला के निवास स्थल 'रोज बे' पर बीते दिन क्राइम सीन एक्जामिनेशन किया. इन्वेस्टिगेशन के बाद 31 वर्षीय दानुष्का को सिडनी की ससेक्स स्ट्रीट की एक होटल से गिरफ्तार किया गया.' बयान में यह भी कहा गया है कि गुनाथिलाका को टीम होटल से सीधे सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन पर बिना रजामंदी के सेक्स करने का मामला दर्ज किया गया है.



महिला के घर पर जाकर किया रेप!



क्सिरिडनी पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला के साथ सप्ताह के शुरू में उसके घर पर रेप किया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में कहा गया है एक ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से कई दिनों तक चली बातचीत के बाद बाद महिला ने उस व्यक्ति से मुलाकात की। आरोप है कि उसने बुधवार 2 नवंबर 2022 की शाम को उसका यौन उत्पीड़न किया। 

 गुनाथिलका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले दौर के दौरान टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। उन्हें टीम में जगह दी गई लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वह टीम के साथ बने रहे। उन्होंने नवंबर 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 मैच खेले हैं।


Sri Lankan cricketer Danushka Gunathilaka Sri Lankan cricketer arrested श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रेप का आरोप श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका गिरफ्तार Sri Lankan cricketer arrested in Australia श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार Sri Lankan cricketer accused of rape
Advertisment