IPL 2022: गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग, हेटमायर की वाइफ पर की ये टिप्पणी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
IPL 2022: गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग, हेटमायर की वाइफ पर की ये टिप्पणी

Sports Desk. कमेंट्री के दौरान टिप्पणी करने पर बार फिर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर विवादों में फंस गए हैं। अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें IPL की कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग कर रहे हैं।





इस टिप्पणी से छिड़ा विवाद



दरअसल शुक्रवार को IPL में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था। राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। हेटमायर जब बल्लेबाजी करने आए तो राजस्थान को 52 गेंद पर 75 रन की जरूरत थी। हेटमायर हाल ही पिता बने हैं। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए IPL के बीच में ही अपने देश लौट गए थे। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में राजस्थान की ओर से नहीं खेल पाए। अब बच्चे के जन्म के बाद वह लौट आए हैं और उन्हें चेन्नई के खिलाफ राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। 



गावस्कर ने हेटमायर के पिता बनने पर ही चुटकी लेते हुए कमेंट्री के दौरान उनकी वाइफ और उनको लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?' उनकी इस टिप्पणी के बाद आलोचना की जा रही है।





पहले भी कर चुके हैं गलत कमेंट



यह पहला मामला नहीं है कि गावस्कर ने इस तरह की टिप्पणी की हो। इससे पहले 2020 IPL के दौरान कोहली के फॉर्म को लेकर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर भी कमेंट किया था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर गावस्कर के बयानों की आलोचना की थी। बाद में गावस्कर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि अनुष्का को दोषी ठहराने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मेरे बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया, मेरा मतलब ये था कि लॉकडाउन में कोहली और धोनी जैसे बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला था।


गावस्कर हेटमायर कमेंट शिमरॉन हेटमायर की पत्नी निरवानी शिमरॉन हेटमायर IPL 2022 Match Sunil Gavaskar trolled Hetmyer Wife Nirvani सुनील गावस्कर Sunil Gavaskar Shimron Hetmyer Wife Sunil Gavaskar on Shimron Hetmyer Sunil Gavaskar comment Sunil Gavaskar IPL 2022