सुनील गावस्कर ने बीच मैदान में धोनी का फैन बनकर शर्ट पर लिया ऑटोग्राफ, पेन भी किसी से मांगा था,धोनी को बताया सदियों का खिलाड़ी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सुनील गावस्कर ने बीच मैदान में धोनी का फैन बनकर शर्ट पर लिया ऑटोग्राफ, पेन भी किसी से मांगा था,धोनी को बताया सदियों का खिलाड़ी

CHENNAI. आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले के बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जो शायद ही किसी ने सोचा हो। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के बाद सुनील गावस्कर, माही के पास पहुंचे। सुनील ने धोनी का फैन बनकर अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया। इस लम्हे ने लाखों करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो जमकर वायरल हो रही हैं।







— Abhishek Padhan (@imabhishek12345) May 14, 2023





सुनील-धोनी का ये खास मूमेंट कैद





दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर को उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं। इस खास पल के बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाते दिखे। बता दें, सुनील ने ये ऑटोग्राफ उधार की पेन से लिया था। 







— JioCinema (@JioCinema) May 14, 2023





धोनी हैं रोल मॉडल- सुनील





वहीं मीडिया से बात करते हुए सुनील ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कौन प्यार नहीं करता? उन्होंने इतने सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अद्भुत है। सबसे खास बात यह है कि वह रोल मॉडल रहे हैं। दुनियाभर से लोग उन्हें देखते हैं। जैसे ही मैंने सुना कि वो पूरी टीम के साथ मैदान के चक्कर लगाने वाले हैं, मैंने किसी से पेन उधार लेकर चुपचाप अपने पास रख ली। सुनील ने महेंद्र को सदियों का खिलाड़ी भी बताया। उन्होंने कहा-एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं।







— Johns. (@CricCrazyJohns) May 14, 2023





 ये खबर भी पढ़िए...











किसी फैन की तरह धोनी के पीछे-पीछे भाग रहे थे सुनील  





बता दें, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आईपीएल 2023 में अपना आखिरी मुकाबला होम ग्राउंड पर खेला जा रहा था। ऐसे में मैच खत्‍म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड का चक्‍कर फैन्‍स के साथ लगा रहे थे। इसी दौरान सुनील ऑटोग्राफ लेने आए थे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में शिकस्त झेलनी पडी। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से शिवम दुबे ने 48 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज़ 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।



सुनील ने टी-शर्ट पर लिया ऑटोग्राफ धोनी के फैन बने सुनील गावस्कर Mahendra Singh Dhoni सुनील गावस्कर Sunil autograph on T-shirt Sunil Gavaskar fan of Dhoni IPL-2023 Sunil Gavaskar MS Dhoni And Sunil Gavaska महेंद्र सिंह धोनी