हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। भारत के बाहर होते ही करोड़ों हॉकी प्रेमियों का दिल टूट गया। इस क्रॉसओवर मुकाबले में हार के साथ ही भारत वर्ल्ड कप में मेडल की दौड़ से बाहर हो गया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ।




— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 22, 2023



भारत के इन खिलाड़ियों ने किए गोल



न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट में गोल किया। ये फील्ड गोल था। सुखजीत ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। वरुण कुमार ने 40वें मिनट पर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। न्यूजीलैंड के केन रसेल ने 43वें और 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर में डबल गोल किया। वहीं सैम लिन ने 28वें मिनट में फील्ड गोल किया।



पेनल्टी शूटआउट में कांटे की टक्कर



पेनल्टी शूटआउट में भारत और न्यूजीलैंड ने 9-9 बार कोशिश की। न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 गोल किए। भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने पहला गोल दागा था। इसके बाद कीवी खिलाड़ी निक वुड ने गोल करके स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद राजकुमार पाल ने टीम इंडिया को 2-1 से आगे कर दिया। तीसरी कोशिश में अभिषेक गोल दागने से चूक गए। वहीं फिलिप्स ने गोल करके कीवियों के 3-2 से आगे कर दिया।



गोलकीपर श्रीजेश ने किए 3 शानदार बचाव



भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने 3 शानदार बचाव किए। शमशेर गोल नहीं कर सके। इसके बाद सुखजीत ने गोल दागा। दोनों टीमों के 5-5 बार कोशिश करने के बाद मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था।



ये खबर भी पढ़िए..



ICC वनडे रैंकिग पर तीसरे नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, तीसरा वनडे जीता तो नंबर-1 बनेगा भारत



भारत का दिल टूटा



छठवीं कोशिश में वुड निक और हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। 7वीं कोशिश में सीन फाइंडले और राजकुमार पाल ने स्कोर किया। 8वीं कोशिश में हेडन और सुखजीत गोल नहीं दाग सके। वहीं 9वीं कोशिश में न्यूजीलैंड के सैम लिन ने गोल दागा और शमशेर गोल नहीं कर सके और भारत मैच हार गया। हार के साथ ही करोड़ों भारतीयों का दिल भी टूट गया जो भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे थे।


New Zealand beat India India and New Zealand match India out of Hockey World Cup हॉकी वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड ने भारत को हराया भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर Hockey World Cup