सानिया मिर्जा ने महेश भूपति से ली थी टेनिस की ट्रेनिंग, ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सानिया मिर्जा ने महेश भूपति से ली थी टेनिस की ट्रेनिंग,  ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला

MUMBAI. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज 15 नवंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स और फैंस उन्हें जमकर शुमकामनाएं दे रहे हैं। सानिया के पति शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना। इस दिन को खूब एन्जॉय करे। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में गुजरा। 







View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)





कम उम्र में कर दी थी टेनिस की प्रैक्टिस शुरू





सानिया को बचपन से ही टेनिस खेलना बहुत पसंद था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में  टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।  उनके पहले गुरु टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति हैं। बाद में उन्होंने टेनिस अकादमी ज्वाइन कर ली थी।







View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)





ऑस्ट्रेलिया में हुई थी पहली मुलाकात 





सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब से इंग्जमेंट की थी। हालांकि बाद में उनकी सगाई टूट गई थी। इस बीच उनकी लाइफ में शोएब मलिक आए। दोनो का पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था। उनका एक बेटा इजान है। जानकारी के मुताबिक सानिया मिर्जा की कुल नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 200 करोड़ रुपए है।







View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)





 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला  





1999 में सानिया ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने विंबलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल में अवार्ड जीता। 2003 यूएस ओपन गर्ल्स डब्ल्स के सेमीफाइनल तक पहुंचीं। एफ्रो – एशियाई खेलों में सानिया ने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। 2009 में सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल में पहला ग्रैंड स्लैम हासिल किया। बता दें सानिया ने अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं।



 



Sania Mirza Birthday Tennis Star Sania Mirza Shoaib Malik wish Sania birthday सानिया मिर्जा जन्मदिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक ने विश किया सानिया को जन्मदिन