उज्जैन पहुंचे सूर्य कुमार, कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर, महाकाल मंदिर की भस्म आरती में हुए शामिल, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
उज्जैन पहुंचे सूर्य कुमार, कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर, महाकाल मंदिर की भस्म आरती में हुए शामिल, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की

UJJAIN. 23 जनवरी (सोमवार) को भारतीय क्रिकेटर्स सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए और महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। सभी ने महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों महाकाल की भक्ति में लीन दिखे। तीनों ने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी महाकाल के दरबार में की है।



24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच



भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। इंदौर से ही तीनों प्लेयर सोमवार को उज्जैन आए। चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और महाकाल से आशीर्वाद लिया। गर्भगृह में जाकर धोती सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी साथ थे। सांसद से टीम इंडिया के प्लेयर ने महाकाल मंदिर में होने वाली आरती और भगवान महाकाल के श्रृंगार की जानकारी भी ली।



ये खबर भी पढ़िए...



हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया



आम भक्तों की तरह भस्म आरती में हुए शामिल 



महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।



ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की 



महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।



30 दिसंबर कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे पंत



इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वे दिल्ली से कार से रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। पंत का मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

वीडियो देखें- 




Indian cricketers reached Ujjain उज्जैन पहुंचे इंडियन क्रिकेटर prayers Mahakal temple Rishabh Panth ऋषभ पंथ के लिए महाकाल मंदिर में दुआ Indian players Mahakal Bhasma Aarti महाकाल भस्म आरती में भारतीय खिलाड़ी Kuldeep-Washington at rate Mahakal कुलदीप-वॉशिंगटन महाकाल के दर पर Indian players rate Mahakal महाकाल के दर पर भारतीय खिलाड़ी