IPL 2022: विराट कोहली तीन बार जीरो पर आउट, करियर का सबसे खराब फॉर्म

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
IPL 2022: विराट कोहली तीन बार जीरो पर आउट, करियर का सबसे खराब फॉर्म

SPORTS DESK. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विराट का औसत पिछले 10 सालों में IPL में पहली बार 20 के नीचे गया है। कोहली इस सीजन सिर्फ 19.6 की एवरेज से खेल रहे हैं। आईपीएल में तीन बार पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद विराट कोहली के फैंस काफी निराश हैं। 



तीन बार गोल्डन डक का शिकार

IPL 2022 में ‌विराट कोहली 3 बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। यानी कि पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। 3 साल बीत चुके लेकिन विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला। ऐसा नहीं है कि इससे विराट की आक्रामकता कोई कम हुई है। CSK के खिलाफ हुए मुकाबले में जब धोनी का विकेट गिरा, तो कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।



पहले जैसा कॉन्फिडेंस गायब

विराट के शॉट में पहले की तरह कॉन्फिडेंस नजर नहीं आता। कभी उनके बल्ले से निकला फ्लिक शॉट चौके की गारंटी होता था, अब वह आसान से कैच में तब्दील हो जाता है। आज भी विराट साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर उसी अंदाज में जश्न मनाते हैं, जैसे पहले किया करते थे। जब दिनेश कार्तिक किसी मुकाबले को फिनिश करते हैं, तो विराट उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। बल्लेबाजी में वह जज्बा कहां गायब हो जाता है, यह फैंस को समझ नहीं आ रहा।



इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं

टीम इंडिया के लिए विराट का आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके बाद वह एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। एक वक्त जिस बल्लेबाज से 100 इंटरनेशल शतक की उम्मीद की जा रही थी, उसका 71वां शतक तो अब मानो फैंस के लिए सपना हो गया है। करोड़ों फैंस की दुआ भी अभी तक विराट को खराब फॉर्म से छुटकारा नहीं दिला पा रही है।

 


virat kohli स्पोर्ट्स न्यूज हिंदी विराट कोहली फॉर्म कोरोना आईपीएल आईपीएल लेटेस्ट न्यूज लेटेस्ट स्पोर्ट्स न्यूज आईपीएल 2022 न्यूज विराट कोहली sports news hindi corona in ipl team latest sports news IPL Latest News IPL 2022 News rcb