रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी गेंद पर एक हाथ से पकड़ा फ्लाइंग कैच, तूफानी बल्लेबाजी कर जीता दिल

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी गेंद पर एक हाथ से पकड़ा फ्लाइंग कैच, तूफानी बल्लेबाजी कर जीता दिल

RANCHI. रांची के मैदान में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने महफिल लूट ली। वॉशिंगटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी ही गेंद पर फुल-लेंथ डाइव लगाकर बल्लेबाज मार्क चैपमैन का फ्लाइंग कैच पकड़ा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। चैपमैन ने गेंद को सामने की ओर डिफेंस किया, जो वॉशिंगटन के दाहिनी ओर चली गई थी और उन्होंने एक हाथ से फ्लाइंग कैच पकड़ा। मैच में वाशिंगटन ने दो विकेट लिए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में कुल 50 रन मारकर क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।




— BCCI (@BCCI) January 27, 2023



19वें ओवर में दनादन चौके-छक्के मारे 



बल्लेबाजी करने उतरे सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दे-दनादन चौके-छक्के ठोक डाले। वाशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया दंग रह गई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी की बैंड बजा दी। जैकब ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, सुंदर ने लॉन्ग ऑफ की ओर छक्का मार दिया। दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की ओर बाउंड्री लगा दी। तीसरी पर एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका लगा दिया। 



ये खबर भी पढ़ें...






न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 21 रन से हराया



भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला रांची में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने 177 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

 


स्पोटर्स न्यूज वॉशिंगटन ने पकड़ा फ्लाइंग कैच वॉशिंगटन सुंदर भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड पहला टी20 scored 50 runs in 28 balls Washington caught flying catch Washington Sundar India vs New Zealand first T20 Sports News 28 गेंद में बनाए 50 रन