दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विलियमसन और निकोलस के दोहरे शतक, पहली पारी 580 रनों पर घोषित; श्रीलंका के 2 विकेट गिरे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विलियमसन और निकोलस के दोहरे शतक, पहली पारी 580 रनों पर घोषित; श्रीलंका के 2 विकेट गिरे

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन 155 रन पर 2 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। केन विलियमसन ने 215 और हेनरी निकोलस ने 200 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी 580 रनों पर घोषित की इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।




— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 18, 2023



श्रीलंका को 2 झटके



न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 580 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवा दिए। ओशदा फर्नांडो के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कुशल मेंडिस खाता खोले बिना ही पैवेलियन लौट गए। दिमुथ करुणारत्ने 16 और प्रभात जयसूर्या 4 रन बनाकर नाबाद हैं।



विलियमसन और निकोलस के दोहरे शतक




— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 18, 2023




— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 18, 2023



न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन और हेनरी निकोलस ने दोहरे शतक लगाए। दोनों ने 363 रनों की बड़ी पार्टनरशिप की। विलियमसन ने 215 और निकोलस ने 200 रन बनाए। विलियमसन ने 28वां टेस्ट शतक लगाया।



ये खबर भी पढ़िए..



भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे विशाखापट्टनम में कल, टीम इंडिया की लगातार 8वीं जीत में फंस सकता है बारिश का पेंच



दूसरे दिन बने रिकॉर्ड




  • केन विलियमसन 8 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज


  • विलियमसन के करियर का 6वां दोहरा शतक

  • विलियमसन और निकोलस के बीच 363 रन की साझेदारी


  • Williamsons double century 2nd Test New Zealand and Sri Lanka श्रीलंका के 2 विकेट गिरे निकोलस का दोहरा शतक विलियमसन का दोहरा शतक दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड और श्रीलंका Sri Lankas 2 wickets fell Nicholls double century
    Advertisment