दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला आज शाम 7:30 बजे, एलिमिनेटर में बड़ी जीत से मुंबई के हौसले बुलंद

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला आज शाम 7:30 बजे, एलिमिनेटर में बड़ी जीत से मुंबई के हौसले बुलंद

स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीमें आमने-सामने होंगी। सीधे फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। वहीं प्लेऑफ मुकाबले में यूपी वारियर्स पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम करना चाहेंगी। हालांकि, कौन इसका सरताज बनता है, इसका फैसला देर शाम को ही हो सकेगा।







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 25, 2023





दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते





डब्ल्यूपीएल-2023 में कुल मिलाकर दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। एक समय मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबिल में टॉप पर थी। लीग में दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में सीधे क्वालिफाई किया। जबकि मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर खेलना पड़ा। 





ये भी पढ़ें...











मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा मुकाबला





दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा।





यहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण





दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं, वहीं मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर भी उपलब्ध रहेगी।





फाइनल में पहुंची दोनों टीमें





दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव।





मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव।



Sports News स्पोर्ट्स न्यूज़ Women's Premier League Final विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल Women's Premier League Final Today Women's Premier League Final Evening विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल आज विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल शाम को