ग्वालियर में मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने से समर्थकों का महल में हंगामा, सिंधिया की कार के आगे लेटे, माया सिंह का किया विरोध
BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने से समर्थकों का महल में हंगामा, सिंधिया की कार के आगे लेटे, माया सिंह का किया विरोध
ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को टिकट देने से नाराज बीजेपी नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थक रविवार 22 अक्टूबर की सुबह सिंधिया के महल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के बाद इन दलों के वे नेता जिनका टिकट कट गया है, वे बगावत और विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को टिकट देने से नाराज बीजेपी नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थक रविवार 22 अक्टूबर की सुबह सिंधिया के महल तक पहुंचे और अंदर जाने की कोशिश की। गार्ड ने उन्हें रोका तो झूमाझटकी हो गई। इसके बाद समर्थक बैरिकेड तोड़ते हुए महल के मुख्य गेट तक पहुंच गए और करीब दो घंटे जमकर हंगामा किया।
सिंधिया को रोकने की कोशिश
मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने सिंधिया महल पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बाहर आए तो गोयल के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी भी की। हद तो तब हो गई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया महल से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उनकी गाड़ी के आगे भी लेटकर विरोध जताने लगे। बता दें कि ग्वालियर पूर्व से बीजेपी ने माया सिंह को टिकट दिया है। माया सिंह का सिंधिया घराने से रिश्ता है।
सिंधिया बोले- मैं मुन्ना गोयल के साथ खड़ा हूं
प्रदर्शन कर रहे गोयल के समर्थकों को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बड़े नेताओं को टिकट नहीं मिल पता। उन्होंने कहा कि मैंने गोयल को तीन बार टिकट दिलवाया है। सिंधिया ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ खड़ा हूं और मैं मुन्ना गोयल के साथ खड़ा हूं।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA