सतना कलेक्टर-कमिश्नर ने RSS के कार्यक्रम में किया ध्वज प्रणाम, कांग्रेस ने साधा निशाना।

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सतना कलेक्टर-कमिश्नर ने RSS के कार्यक्रम में किया ध्वज प्रणाम, कांग्रेस ने साधा निशाना।

इस तस्वीर को देखिए, सतना में में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  के कार्यक्रम से तस्वीरे सामने आई है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही भी ध्वज को प्रणाम करते नजर आएंगे। अब मामला आरएसएस के कार्यक्रम से जुड़ा होगा तो कांग्रेस का सवाल उठाना लाजिम है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने फोटो ट्वीट कर लिखा कि- जो अधिकारी राजनीति करेगा, उसके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव पर तंज कसते हुए लिखा कि आपसे हमें कोई उम्मीद नहीं है।  

Advertisment