छत्तीसगढ़ में राहुल की दो और घोषणाएं, स्वास्थ्य बीमा को 5 लाख से 10 लाख करेंगे, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ेगी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में राहुल की दो और घोषणाएं, स्वास्थ्य बीमा को 5 लाख से 10 लाख करेंगे, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ेगी

शिवम दुबे, Raipur. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने यहां दो ऐलान किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा है कि मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

राहुल गांधी ने और क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम होगा। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार नही कर पा रही है। किसानों को हमने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे बढ़ गए है। प्रदेश सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। कांग्रेस की आप सरकार बनाइए। राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है।

Rahul Gandhi in Rajnandgaon विधानसभा चुनाव Assembly Elections स्वास्थ्य बीमा की राशि 10 लाख होगी सीजी में राहुल गांधी ने की दो घोषणाएं राजनांदगांव में राहुल गांधी Rahul Gandhi made two announcements in CG Health insurance amount will be Rs 10 lakh Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ समाचार
Advertisment