उमा भारती ने फिर दिखाए तल्ख तेवर, बोलीं- महिला आरक्षण बिल तभी लागू होने देंगे जब ओबीसी और एससी-एसटी को इसमें 50% आरक्षण मिले

BP Shrivastava | Sept 23, 2023, 24:00 IST
Share
उमा भारती ने फिर दिखाए तल्ख तेवर, बोलीं- महिला आरक्षण बिल तभी लागू होने देंगे जब ओबीसी और एससी-एसटी को इसमें 50% आरक्षण मिले
उमा भारती ने फिर दिखाए तल्ख तेवर, बोलीं- महिला आरक्षण बिल तभी लागू होने देंगे जब ओबीसी और एससी-एसटी को इसमें 50% आरक्षण मिले

उमा भारती ने पिछड़े वर्ग के लोगों की बैठक बुलाकर ये साफ भी कर दिया है। उमा भारती ने पिछड़े वर्ग के लोगों से पूरा समर्थन मांगा है ताकि उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।

अरुण तिवारी, BHOPAL. महिला आरक्षण बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित हो गया हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर ठंडे नहीं पड़ रहे। उमा भारती ने पिछड़े वर्ग के लोगों की बैठक बुलाकर ये साफ भी कर दिया है। उमा भारती ने पिछड़े वर्ग के लोगों से पूरा समर्थन मांगा है ताकि उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके। उमा भारती ने कहा कि 33 फीसदी आरक्षण को तभी लागू होने दिया जाएगा, जब इसमें एक संशोधन और किया जाए। उमा ने कहा कि पिछड़े वर्ग और एससी-एसटी को मिलाकर इस बिल में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए।

उमा ने सुझाया इस तरह का आरक्षण

उमा ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि महिला आरक्षण बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित हुआ है। लेकिन इसमें एक और संशोधन की आवश्यकता है। उमा बोलीं कि वे देश की 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनके साथ अन्याय नहीं होने दे सकतीं। उमा ने कहा कि 33 फीसदी को यदि सौ फीसदी मान लिया जाए तो उसमें 27 फीसदी ओबीसी और 23 फीसदी एससी-एसटी को आरक्षण मिलना चाहिए। उमा ने कहा कि स्पेशल प्रावधान के साथ ये संशोधन हो सकता है। उमा ने इस संबंध में पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। उमा भारती 25 सितंबर को भोपाल में नहीं हैं और न ही वे इस संबंध में मोदी से मिलने वाली हैं। उमा ने कहा कि उनको उम्मीद है कि उनकी बात मानी जाएगी।

विधानसभा चुनाव में मांगे पचास फीसदी टिकट

उमा ने कहा कि उनकी सीएम शिवराज के साथ कोई जुगलबंदी नहीं है। विधानसभा चुनाव में भी 50 फीसदी टिकट महिला, ओबीसी, एससी-एसटी को दिया जाना चाहिए। उमा ने कहा कि जब सामान्य सीटों पर आदिवासी आबादी सामान्य वर्ग को वोट दे सकती है तो फिर सामान्य वर्ग एससी-एसटी को वोट क्यों नहीं दे सकता। इसमें तो कोई आरक्षण कानून की जरूरत नहीं है। सीएम और पार्टी संगठन ऐसा कर सकते हैं।

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Uma Bharti said OBC-SCST reservation should be 50 percent
  • Uma spoke on women reservation bill
  • उमा भारती ने कहा ओबीसी-एससीएसटी आरक्षण 50 प्रतिशत मिले
  • महिला आरक्षण बिल पर उमा का बोलीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा