भेल के 10 हजार अफसरों की बेसिक सैलरी में 15.5% कटौती, भोपाल के 600 सुपरवाइजर और 900 एग्जीक्यूटिव पर पड़ेगा असर

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भेल के 10 हजार अफसरों की बेसिक सैलरी में 15.5% कटौती, भोपाल के 600 सुपरवाइजर और 900 एग्जीक्यूटिव पर पड़ेगा असर

BHOPAL. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) के दस हजार एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजर के वेतन (बेसिक) में 15.5% की कटौती कर दी गई है।  इस कटौती का असर भोपाल बीएचईएल में 600 सुपरवाइजर और 900 एग्जीक्यूटिव पर पड़ेगा। यदि बेसिक वेतन औसत एक लाख रुपए है तो इसमें 15 से 16 हजार रुपए कम हो जाएंगे।




— TheSootr (@TheSootr) August 31, 2023



अगस्त से लागू होगी कटौती



बीएचईएल कॉर्पोरेट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर) एम इसादोरे ने सभी यूनिट को लेटर जारी कर  जानकारी दी है। यह कटौती अगस्त के वेतन से ही लागू होगी। भेल अधिकारों का कहना है कि यह कटौती पर्क (वाहन भत्ता, साफ-सफाई अलाउंस और यूनिफार्म मेंटेनेंस समेत अन्य भत्ते) पर की गई है। अभी यह 31 प्रतिशत मिलता है, जिसे आधा यानी 50 प्रतिशत कम करके 15.5 प्रतिशत कर दिया गया है। रिव्यू के बाद यदि कटौती खारिज होती है तो फिर एरियर के साथ यह पैसा वापस होगा। निचले स्टाफ का वेतन यथावत रहेगा।





publive-image



निचले स्टॉफ का वेतन यथावत 



भारत में इस समय बीएचईएल की 15 यूनिट, पॉवर सेंटर और अन्य इकाइयां हैं। इनमें 27000 अधिकारी और कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि पर्क कटौती के दायरे में 15 हजार आ रह हैं। शेष निचले स्टॉफ का वेतन यथावत रहेगा। यहां बता दें भेल में वेतनवृद्धि सभी यूनिट की परफॉर्मेंस के आधार पर होती है। आदेश में यह भी लिखा गया है कि इस दौरान कोई सुपरवाइजर या एग्जीक्यूटिव नौकरी छोड़ता है तो उसका पैसा एक जनवरी 2023 से रोका जाएगा यानी सात माह का पैसा और काटा जाएगा।



क्यों की गई कटौती



भेल में हर तीन साल में पे-रिवीजन का प्रावधान है। यह 1 जनवरी 2023 से विचाराधीन था। इसमें यूनिट के लाभ और हानि को ध्यान में रखकर आगे का वेतन तय किया जाता है। बीएचईएल पिछले दो साल से 500 और 1000 करोड़ के प्रॉफिट में रहा, लेकिन इससे पहले 5000 करोड़ रुपए के घाटे में चल रहा था। चूंकि पे-रिविजन होना है, इसलिए तीन साल की वित्तीय स्थिति का आकलन करना होगा। तब तक के लिए सभी अफसरों और सुपरवाइजर के बेसिक वेतन में 15.5 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है।

 


MP News सैलरी कटौती में सुपरवाइजर और एग्जीक्यूटिव पर पड़ेगा असर भेल के अफसरों की बेसिक सैलरी में कटौती निचले स्टाफ का वेतन यथावत supervisors and executives will be affected due to salary cut reduction in basic salary of BHEL officers Salary of lower staff remains same एमपी न्यूज
Advertisment