रायपुर में 2 लाख लोगों ने वंदे मातरम गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 राज्यों में किया गया आयोजन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में 2 लाख लोगों ने वंदे मातरम गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 राज्यों में किया गया आयोजन

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी रायपुर के नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। यहां 2 लाख लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गीत गाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये कार्यक्रम 16 राज्यों में आयोजित किया गया। राजधानी रायपुर इसका मुख्य केंद्र रही। 15 अगस्त 2023 को देश की आजादी के 77 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसलिए एक फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। 



रायपुर के नाम नया रिकॉर्ड



भारत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस साल देश 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इससे पहले राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में ओम मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन ने ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये फाउंडेशन लंबे समय से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ था। ये कार्यक्रम आज अपने सफलतम पायदान को पूरा कर चुका है।



2 लाख लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम 



इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। इन 2 लाख लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गीत गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। ये कार्यक्रम 16 राज्यों में आयोजित हुआ है, लेकिन इसका मुख्य केंद्र राजधानी रायपुर रहा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे जनप्रतिनिधि और शहर के आम नागरिक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


2 लाख लोगों ने गाया वंदे मातरम रायपुर में वंदे मातरम का विश्व रिकॉर्ड Raipur world record 2 lakh people sing Vande Mataram Vande Mataram world record Raipur रायपुर विश्व रिकॉर्ड
Advertisment