पुणे से अयोध्या तक 2000 हजार किमी की साइकल यात्रा पहुंची इंदौर, कर्नल के साथ रिटायर्ड एसपी, पुलिसकर्मी भी शामिल

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
पुणे से अयोध्या तक 2000 हजार किमी की साइकल यात्रा पहुंची इंदौर, कर्नल के साथ रिटायर्ड एसपी, पुलिसकर्मी भी शामिल

संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए दस श्रृद्धालु पुणे से अयोध्या तक की दो हजार किमी की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा पांच जनवरी से शुरु हुई जो 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा दस जनवरी की शाम को इंदौर पहुंची और रात्रि विश्राम के बाद सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुई। इस दौरान गुरुवार सुबह यात्रा का इंदौर में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा उज्जैन से देवास होते हुए भोपाल मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी।

अभी 600 किमी का रास्ता तय कर चुकी

यात्रा पांच जनवरी को पुणे से शुरू होने के बाद अभी तक अहमदनगर, औरंगाबाद, अजंता और बुरहानपुर, ओंकारेश्वर से इंदौर पहुंची। अभी तक 600 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है।

श्रृद्धालुओं में कर्नल, रिटायर एसपी, पुलिसकर्मी सहित दस श्रृद्धालु

इस मैराथन साइकिल यात्रा में कर्नल एसवीएस प्रसाद, रिटायर्ड एसपी शंकर केंगर शामिल है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी भी है। यात्रा को कोर्डिनेट कर रहे गिरीश परदेशी ने बताया कि साथ में राजू ऑटी, संग्राम पाटिल, कैलाश चह्वाण, शिवाजी सलगार, विकास कोली, अनिकेत दहले, दीपक भराडिया भी शामिल है।

हर दिन 130 किमी चला रहे हैं साइकिल

गिरीश परदेशी ने बताया कि हम लोग औसतन 10-12 घंटे रोज साइकिल चला रहे हैं और इसमें 130 किमी औसतन तय हो जाता है। रास्ते में संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे सभी संगठन सहयोग करते हुए जगह-जगह भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं और हमारा हौंसला बढा रहे हैं। साथ ही सभी राम नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सभी में उत्साह हैं, थकान जैसी कोई बात ही नहीं है। हम लोग इस ऐतिहासिक मौके पर अयोध्या में मौजूद रहेंगे ये हमारा सौभाग्य है। यात्रा में शामिल दो सदस्यों की उम्र 50 साल से कम है, बाकी सभी 50 साल से अधिक के है, लेकिन सभी पूरी तरह से उर्जावान है और लगातार साइकिल चला रहे हैं।

साइकिल यात्रा साइकिल यात्रा कर पहुंचेंगे अयोध्या पुणे से अयोध्या तक 2 हजार किमी की साइकल यात्रा दो हजार किमी की साइकिल यात्रा cycle journey will reach Ayodhya by cycle journey 2 thousand km cycle journey from Pune to Ayodhya 2 thousand km cycle journey