सुकमा में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता, 7 महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सुकमा में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता, 7 महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

SUKMA. छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा में 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाए भी शामिल है। नक्सलियों ने डब्बाकोन्टा में DRG, CRPF के सामने सरेंडर किया है। वहीं बीजापुर में मोकुर गोला कोंडा की पहाड़ी से सुरक्षा बल ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED बम बरामद किए है। ये IED बम सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लग गए थे। जिसे कोबरा वाहिनी के बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय किया है।





चिंतागुफा और भेज्जी थाना क्षेत्र में सक्रिय थे नक्सली





आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली चिंतागुफा और भेज्जी थाना क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। नक्सलियों



के आत्मसमर्पण को पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। नक्सलियों को समर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, DRG, 202 वाहिनी कोबरा एवं 50 वाहिनी CRPF  का संयुक्त सराहनीय योगदान रहा है।





पूना नर्कोम अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली





बीते 30 जुलाई को बस्तर संभाग के सुकमा जिले में इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया था। इस महिला नक्सली पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन महिला नक्सली ने सरेंडर किया। नक्सली के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, वहीं सुकमा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित रखा था। बता दे कि पुलिस के पूना नर्कोम अभियान और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली हथियार छोड़कर सामान्य जीवन में लौट रहे है।





ये भी पढ़ें... 





बलरामपुर में जर्जर सड़क को लेकर BJP का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रोड के कीचड़ में धान रोपाई कर जताया विरोध





जवानों की हत्या में शामिल रहे नक्सली ने 18 जुलाई को किया था सरेंडर





इसके पहले बीते 18 जुलाई को नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपतियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। जिनमें लगभग 90 जवानों की हत्या में शामिल रहा एक नक्सली भी शामिल था। आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली कोसा के खिलाफ कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप भी था। जिसमें लगभग 90 पुलिस जवान शहीद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने नक्सलियों की तकनीकी टीम का कमांडर छोटू मंडावी (25), छोटू की पत्नी और तकनीकी टीम की सदस्य लखमे कुंजाम (18), उप कमांडर कोसा उर्फ मासा माड़वी (39) तथा कोसा की पत्नी और पालनार एलओएस की सदस्य रही आयते मिडियामी (26) ने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली दंपतियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।



Sukma News सुकमा न्यूज Big success for security forces in Sukma 22 Naxalites surrendered Pune Narkom campaign and rehabilitation policy सुकमा में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर पूना नर्कोम अभियान और पुनर्वास नीति