केरवा-कलियासोत डैम में 3 से 9 फीट तक की लंबाई के 24 मगरमच्छ, यहां जाएं तो पानी से रहें दूर

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
 केरवा-कलियासोत डैम में 3 से 9 फीट तक की लंबाई के 24 मगरमच्छ, यहां जाएं तो पानी से रहें दूर

BHOPAL. राजधानी के केरवा और कलियासोत डैम में मगरमच्छ और घड़ियालों की गिनती की गई है। इस दौरान यहां 24 मगरमच्छ मिले हैं। इनमें 6 एडल्ट, 10 सब एडल्ट, 4 जुवेनाइल और 4 अन्य मगरमच्छ शामिल हैं। इन मगरमच्छों की लंबाई 3 से 9 फीट तक शामिल है। यहां पाए गए सब अडल्ट 6 फीट से कम और जूवेनाइल की लंबाई 3 फीट तक हैं। इससे पहले यहां 2022 में मगरमच्छों की गणना हुई थी। उस गणना में इनकी संख्या 22 निकली थी। 



मगरमच्छों की गणना के अलावा यहां घड़ियालों की तलाश भी की गई, लेकिन एक भी घड़ियाल नहीं मिला। यहां जलीय जीवों की गणना में दो सॉफ्ट टेल टर्टल मिले हैं। गौरतलब है कि यहां मगरमच्छ, कछुआ और घड़ियालों की गणना की गई थी। इन जलीय जीवों की गणना के लिए 5 टीमें बनाई गई थीं।





सावधानी बरतने के निर्देश





दोनों ही डैम भोपाल के पर्यटन स्थल हैं इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों को सावधान रहने और पानी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि यहां पहले भी मगरमच्छों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां मछली पकड़ने आए युवक को मगर खींचकर पानी में ले गया था। बाद में उसकी लाश मिली थी।



Kerwa मगरमच्छ कलियासोत केरवा crocodile Kaliasot