मध्यप्रदेश में 27 महिलाएं बनीं विधायक, पिछली बार की तुलना में 6 का इजाफा, 57 महिलाएं उतरी थीं मैदान में

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
 मध्यप्रदेश में 27 महिलाएं बनीं विधायक, पिछली बार की तुलना में 6  का इजाफा, 57 महिलाएं उतरी थीं मैदान में

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में इस बार 27 महिलाएं पहुंचेंगी। पिछली बार यानी 2018 में 21 महिलाएं विधायक बनीं थीं। यह कुल विधायकों (230) का 11.73 प्रतिशत है। जो पिछली बार की तुलना में 03.10 फीसदी ज्यादा है। इस बार विधानसभा चुनाव में 57 महिलाएं मैदान में उतरी थीं, इसमें से 27 महिलाएं चुनाव जीतीं हैं। इस बार के चुनाव में बीजेपी की 28 महिलाओं में से 21 से जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस की 29 महिला उम्मीदवारों में से केवल 6 को जीत हासिल हुई। दोनों प्रमुख पार्टियों में सिर्फ महिला कैंडिडेट्स की जीत के प्रतिशत की तुलना करें तो बीजेपी में 75 प्रतिशत महिलाओं ने जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस में 21 प्रतिशत महिलाएं ही विधायक बनीं हैं।

बीजेपी की ये महिला प्रत्याशी बनीं विधायक

  • 1. प्रतिमा बागरी जीती ( रैंगाव ),
  • 2. राधा सिंह जीती ( चितरंगी),
  • 3. संपतिया ऊइके (मंडला ),
  • 4. छाया मोरे ( पंधाना ),
  • 5. मंजू राजेन्द्र दादू ( नेपानगर ),
  • 6. अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर),
  • 7. ऊषा ठाकुर (अम्बेडकर नगर महू),
  • 8. मनीषा सिंह (जयसिंहनगर),
  • 9. मीना सिंह मांडवे जीती( मानपुर),
  • 10. कृष्णा गौर जीती ( गोविंदपुरा ),
  • 11. गायत्रीराजे पवांर (देवास),
  • 12. मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जीती ( इंदौर-4 ),
  • 13. रीति पाठक (सीधी),
  • 14. सरला विजेंद्र यादव ( सबलगढ़ ),
  • 15. प्रियंका मीणा ( चाचौड़ा ),
  • 16. ललिता यादव (छतरपुर),
  • 17. निर्मला भूरिया जीती ( पेटलावद ),
  • 18. उमादेवी लालचंद खटीक (हट्टा ),
  • 19. कंचन मुकेश तन्वे (खंडवा),
  • 20. नीना विक्रम वर्मा ( धार )
  • 21. गंगा सज्जन सिंह उइके (घोडाडोंगरी)।


  • बीजेपी की ये महिला उम्मीदवार हारीं
  • 1. मोनिका बट्टी (अमरवाड़ा )
  • 2. इमरती देवी (डबरा)
  • 3. ज्योति डहेरिया (परासिया )
  • 4. गंगा बाई उईके ( घोंडाडोंगरी )
  • 5.नंदा ब्राह्मणे ( भीकनगांव )
  • 6.संगीता चारले ( सैलाना )
  • 7.माया सिंह ( ग्वालियर पूर्व )



  • कांग्रेस की 6 महिला प्रत्याशी बनीं विधायक
  • 1. निर्मला सप्रे ( बीना )
  • 2. चंदा सिंह गौर (खरगापुर )
  • 3. झूमा सोलंकी (भीकनगांव )
  • 4. अनुभा मंजारे जीती (बालाघाट )
  • 5. साध्वी रामसिया भारती (मलहारा )
  • 6. सेना पटेल ( जोबट)


  • कांग्रेस की हारने वाली महिला उम्मीदवार
  • 1. रक्षा राजपूत ( खुरई )
  • 2. इंजीनियर ज्योति पटेल (रहली )
  • 3. निधि जैन ( सागर )
  • 4. सावित्री सिंह (बांधवगढ़ )
  • 5. सुनिता पटेल (गड़रवारा )
  • 6. रानी अहिरवार ( कुरवाई )
  • 7.कला महेश मालवीय (सारंगपुर )
  • 8. गेंदू बाई चौहान ( नेपानगर)
  • 9. प्रभा गौतम ( धार)
  • 10. कमलेश सिंह ( धौहानी )
  • 11. किरण अहिरवार ( जतारा )
  • 12. कल्पना वर्मा (रैगांव )
  • 13. डॉ. रश्मि सिंह पटेल ( नागौद)
  • 14. बबिता साकेत (मनगवां )
  • 15. रेनू शाह ( सिंगरौली)
  • 16. उमा धुर्वे (जैतपुर )
  • 17. एकता ठाकुर (सिहोरा )
  • 18. हीना कंवारे (लांजी )
  • 19. जय श्री हरिकरण (बैरसिया)
  •  20. रूपाली बारे (पांधाना )
  • 21. विजयलक्ष्मी साधो (महेश्वर )
  • 22. रीना बौरासी सेठिया ( सांवेर)
  • 23. माया राजेश त्रिवेदी (उज्जैन उत्तर )

2018 विधानसभा में कितनी महिला विधायक थी ?

विधानसभा चुनाव 2018 में महिला विधायकों की कुल संख्या 21 थी। इस बार (2023) के चुनाव में महिलाओं की संख्या 27 है। पिछली बार के मुकाबले इस बार महिलाओं को 4 सीट अतिरिक्त मिली हैं। 2018 में बीजेपी की 14 महिला विधायक थीं, इस बार 21 महिला विधायक हैं। वहीं कांग्रेस की पिछली बार 6 महिला विधायक थी, इस बार भी 6 विधायक हैं।  एक विधायक बसपा से थीं।

मध्यप्रदेश में 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान

प्रदेश में हुए 2023 विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें से महिलाओं का मतदान प्रतिशत 76.03 रहा। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 78.21 रहा। प्रदेश में लगभग 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता थे। इनमें से लगभग 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष और 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला वोटर्स थीं। इस बार प्रदेश की 34 सीटें महिला मतदाता बहुल थीं।

चुनाव में 5 सीटों पर हुआ महिलाओं का आमना-सामना

विधानसभा चुनाव 2023 में पांच सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों का सीधा मुकाबना हुआ। जिसमें से सिर्फ भीकनगांव में कांग्रेस की झूमा सोलंकी ने बीजेपी की नंदा ब्राहणे को हराया। बाकी चार सीटों पर बीजेपी की प्रत्याशी विजय बनीं।

  • 1-नेपानगर में बीजेपी की मंजू दादू ने कांग्रेस की गेंदा बाई को हराया।
  • 2-भीकनगांव में कांग्रेस की झूमा सोलंकी ने बीजेपी की नंदा ब्राहणे को हराया।
  • 3-धार में बीजेपी की नीना वर्मा ने कांग्रेस की प्रभा गौतम को हराया।
  • 4-पंधाना में बीजेपी की छाया मोड़ ने कांग्रेस की रुपाली नंदू को हराया।
  • 5-रैगाँव में बीजेपी की प्रतिमा बागरी ने कांग्रेस की कल्पना वर्मा को हराया।
Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज Madhya Pradesh Assembly मध्यप्रदेश विधानसभा Madhya Pradesh Assembly Election Result मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 27 women became MLAs 21 women of BJP became MLAs 27 महिलाएं बनीं विधायक बीजेपी की 21 महिलाएं बनीं विधायक