/sootr/media/post_banners/866d86c093ddadcf7a4d3d91997ecc7751f9d9c1ab59145cd695491a1498fc4c.jpeg)
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेट्रो के ट्रायल रन की तैयारियां जोरों पर हैं, मेट्रो के तीन कोच बुधवार रात को इंदौर पहुंच गए और गुरुवार (31 अगस्त) सुबह सांसद शंकर लालवानी ने नारियल फोड़कर पूजन किया। फिर इन्हें ट्राले से अनलोड किया गया। यह कोच 7 दिन पहले कोच गुजरात के सांवली से निकले थे। कोच 60-60 वजनी है। करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय कर कोच इंदौर पहुंचे हैं। मेट्रो का पहला चरण एयरपोर्ट से होटर रेडिसन तक करीब 17 किमी का है, लेकिन अभी सुपर प्रयारिटी रूट 5.9 किमी पर पहले ट्रायल रन होगा। यह ट्रायल रन 14 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संभव है, यह उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। वहीं ट्रायल रन के पहले सेफ्टी रन भी पांच सितंबर से संभव है।
अभी मेट्रो कोच के कवर नहीं खोले जाएंगे
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक कोच के कवर अभी नहीं खोले जाएंगे। इससे कोच के डैमेज होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि अभी तीनों कोचों को जोड़ दिया जाएगा। शुभारंभ के दिन ही कोच से पर्दा हटाया जाएगा। मेट्रो कॉरपोरेशन इंदौर भोपाल के डायरेक्टर शोभित टंडन ने कहा कि अभी कोच को पूरी तरह खोलने से उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो सकती है। इससे कोच के डैमेज होने के साथ उसकी सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता है।
फोर पाइंट जैक क्रेन भी लगाई गई है
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि यार्ड में 25 ट्रेन रखने की क्षमता है। कोचों को पटरी पर पहुंचाने के लिए फोर पाइंट जैक क्रेन मेट्रो डिपो में लाई गई है। बताया जाता है कि इसकी अनलोडिंग में समय लगेगा। कोच मेट्रो डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में ले जाकर टेस्टिंग ट्रैक पर चेक होगा फिर कोच मेट्रो के वायडक्ट पर पहुंचेगा। इस तरह 14 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन संभावित है। गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल रन करना है। इस हिस्से में 5 स्टेशन आएंगे। हर स्टेशन पर 8-8 एस्केलेटर लगना हैं, लेकिन अभी सिर्फ 2 स्टेशन पर 3 एस्केलेटर लगे हैं। एक स्टेशन पर एस्केलेटर का काम जारी है। गांधी नगर में बने डिपो में यार्ड का काम भी अभी अधूरा है। इसी जगह मेट्रो के कोच रख यहीं से मेट्रो ट्रेन को रैंप तक लाने की प्रक्रिया होगी।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us