उत्तराखंड में गंगोत्री के पास भूस्खलन की चपेट में आकर प्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल, मौसम के चलते रेस्क्यू में अड़चन

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
उत्तराखंड में गंगोत्री के पास भूस्खलन की चपेट में आकर प्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल, मौसम के चलते रेस्क्यू में अड़चन

Uttarkashi. उत्तराखंड के गंगोत्री में गंगनानी के पास एक पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में कुछ यात्री वाहन आ गए थे। इस बड़े हादसे में कई की जान गईं और दर्जनों लोग घायल हुए। जिनमें मध्यप्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की भी मौत हुई है, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने इस हादसे पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रगट की हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • राजस्थान के सांगानेर से एटीएस ने गिरफ्तार किया प्राइवेट डिटेक्टिव, पुलिस की मदद से कॉल डिटेल लेकर लोगों को बेचता था



  • पहाड़ से गिरा था मलबा




    जानकारी के मुताबिक गंगनानी के पास एक पहाड़ से अचानक मलबा सड़क पर आ गिरा था। जिसमें टैंपो ट्रैवलर वाहन समेत 2 छोटे वाहन दब गए थे। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने मलबे में से 3 शव निकाले लिए लेकिन एक शव अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे की चपेट में आए वाहनों में 31 लोग सवार थे। लगातार बारिश और मलबा गिरने की वजह से आपदा राहत के कार्य में भी लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 




    देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम



    पहाड़ पर मलबा गिरने से करीब 11 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत की बात सामने आई है। सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। फिलहाल मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। जल्द ही प्रदेश सरकार मृतकों की शिनाख्त कर उनके नाम जारी कर सकती है। 



    मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला




    इधर, रेस्क्यू टीम के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि जिस स्थान पर मलबा गिरा, वहां रेस्क्यू टीम करीब 10-12 घंटे बाद पहुंच सकी है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। बता दें कि हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, जो लोग गंगोत्री के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। अब इनके शवों को इनके घरों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। 


    गंगोत्री के पास हुआ हादसा प्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की मौत गंगोत्री के पास भूस्खलन MP News 4 pilgrims died Landslide near Gangotri MP न्यूज़ accident happened near Gangotri