रायगढ़ में डकैती करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम भी जब्त, झारखंड भागते समय पुलिस ने पकड़ा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायगढ़ में डकैती करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम भी जब्त, झारखंड भागते समय पुलिस ने पकड़ा

RAIGARH. रायगढ़ के बैंक डकैती मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने रायगढ़ के एक्सिस बैंक में करोड़ों की डकैती करने वाले 5 डकैतों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि करीब 5 डकैत अभी भी फरार हैं। दरअसल, बलरामपुर पुलिस ने ट्रक से झारखंड भागते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामानुजगंज से आरोपियों की क्रेटा वाहन भी जब्त किया गया है। प्लानिंग के चलते शातिर डकैत कार छोड़कर ट्रक के जरिए झारखंड भाग रहे थे। क्रेटा, ट्रक समेत डकैती की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। सभी डकैत बिहार गया के निवासी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह 8:45 बजे दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हथियार के दम पर 5 करोड़ की डैकती करने वाले आरोपियों ने सनसनी मचा दी। इस घटना से रायगढ़ पुलिस हाई अलर्ट मोड़ में आ गई थी। इस घटना के बाद बिलासपुर संभाग के आईजी अजय यादव भी रायगढ़ पहुंच कर आरोपियों को पकड़ने पुलिस की 12 अलग-अलग टीम गठित की गई थी। इसके साथ ही जिले में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के साथ-साथ सायबर सेल हर पहलू से आरोपियों तक पहुंचने में लगी थी। इसके अलावा इस बड़ी घटना को देखते हुए आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के पुलिस को भी इस घटना से अवगत कराते हुए अलर्ट रहने को कहा गया था।

आज इस मामले में खुलासा कर सकती है पुलिस

इसी बीच झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में जांच के दौरान बलरामपुर पुलिस ने बैंक डकैती मामले में ट्रक क्रमांक ओड़ी 09 बी 3677 से झारखंड भाग रहे 4 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने इनके पास बैग में रखे करोड़ो की नगदी, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 एफई 4641 भी बरामद किया है। रायगढ़ पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लेकर आ रही है।

Raigarh bank robbery 5 arrested in 24 hours entire amount of robbery recovered were trying to escape to Jharkhand रायगढ़ बैंक डकैती 24 घंटे में 5 अरेस्ट डकैती की पूरी रकम बरामद झारखण्ड भागने की फ़िराक में थे
Advertisment