जयपुर में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम पर 50 लाख ठगे, खुद काे मंत्री का समधी बताकर निगम चेयरमैन बनवाने का था दावा

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
जयपुर में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम पर 50 लाख ठगे, खुद काे मंत्री का समधी बताकर निगम चेयरमैन बनवाने का था दावा

Jaipur. मंत्रीजी समधी हैं हमारे… जाे चाहाे करवा देंगे। कुछ ऐसी ही हवाई बातें करते हुए एक पार्षद को निगम चेयरमैन बनाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठग लिए गए।  झोटवाड़ा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। 



मंत्रीजी काे मिलवाया और…



फतेहपुर सीकर निवासी विकायत हुसैन ने बताया कि 2019 में नितम शर्मा नाम के व्यक्ति से काम के सिलसिले में जान-पहचान हो गई थी। तब नितम शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग के मंत्री महेश जोशी को अपना समधी बताता था। उसने बातचीत के दौरान आरोपी नितम शर्मा को कहा कि मेरी बुआ का लड़के आबिद अली परिहार, फतेहपुर से 5-6 बार पार्षद है। उन्हें किसी बोर्ड या निगम का चेयरमैन बना दो। इस पर नितम शर्मा ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी से अपनी रिश्तेदारी का हवाला दिया और एक कराेड़ रुपए में काम हाेने का भराेसा दिलाकर 50 लाख रुपए ले लिए। 



मंत्री के घर भी लेकर गया था आराेपी



नितम शर्मा फरियादियाें काे रेलवे स्टेशन के पास स्थित महेश जोशी के घर लेकर गया और आबिद का परिचय करवाकर उसका राजनीतिक बायोडाटा महेश जोशी को दिया। नितम शर्मा ने मंत्री महेश जोशी को आबिद के लिए कहा कि इनके लिए कोई बोर्ड या निगम का चेयरमैन का पद देखो। मंत्री महेश जोशी ने बायोडाटा लेकर कहा कि यह सीएम तक पहुंचा दूंगा। महेश जोशी के सामने रुपयों की बिना बात हुए वहां से चले गए।



दो बार मिलने पर लिए 50 लाख



दिसम्बर-2021 में नितम शर्मा ने कॉल कर 50 लाख रुपए लेकर देहरादून बुलाया। देहरादून मिलने जाने पर 35 लाख रुपए नितम शर्मा को दिए। नितम शर्मा ने 15 लाख रुपए और मांगते हुए कहा कि आपके काम में 5-6 महीने लगेंगे। उसके बाद मई-जून 2022 में नितम शर्मा जयपुर के झोटवाड़ा स्थित उसके घर पर आया। घर मिलने आने पर बाकी के 15 लाख रुपए और उसे दिए। उसके बाद वह लगातार उसे आश्वासन देता रहा। बोर्ड, निगमों की चेयरमैन नियुक्तियों की 2-3 लिस्ट आने पर भी आबिद अली का नाम नहीं आया, तब जाकर संदेह हुआ। काम नहीं होने पर नितम शर्मा को कॉल किया। उसने फोन पर भी बात करना बंद कर दिया। 



मंत्री ने कहा- पुलिस में शिकायत करो



धोखाधड़ी की आंशका होने पर फरियादी परेशान होकर 26 मई 2023 को महेश जोशी के बंगले पर गया। वहां पर महेश जोशी को कहा कि नितम शर्मा जो आपके समधी है तो उन्होंने पहचाना नहीं। महेश जोशी ने कहा कि मुझे नहीं पता तुम या तो नितम शर्मा से बात करो या पुलिस में शिकायत करो। 


Jaipur News 50 lakh cheated mahesh joshi 50 लाख की ठगी मंत्री का समधी बताकर ठगी