MP यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी में 66 को मौका, भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्रियों को मिली तवज्जो, प्रदेश महासचिव और सचिव किया नियुक्त

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
MP यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी में 66 को मौका, भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्रियों को मिली तवज्जो, प्रदेश महासचिव और सचिव किया नियुक्त

Bhopal. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में 66 नई नियुक्तियां कर दी हैं। खास बात यह है कि इस बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लंबे समय तक पदयात्रा करने वाले युवा नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक प्रदेश उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 50 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष की पोस्ट दी गई है। 





इन्हें बनाया गया प्रदेश महासचिव







संगठन का काम देखने वाले सागर के प्रशांत पाराशर को प्रमोट करते हुए महासचिव का पद दिया गया है। टीकमगढ़ से पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के पुत्र शाश्वत, नरसिंहपुर से मोना कौरव, विदिश से शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल से सौरभ बुंदेला, देवास से अकरम खान, सीधी से प्रकाश परिहार, रतलाम से किशन सिंगार, जबलपुर से रिजवान अली, भोपाल से विमल बाथम और गौरव सिंह चौहान, सिवनी से अंकित ठाकुर और ग्वालियर से मुनेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 







  • यह भी पढ़ें 



  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- गुंडई कर रही कांग्रेस लीडरशिप, कर्मचारियों को दे रहे बंदर घुड़की, कर्नाटक और छिंदवाड़ा पर भी बोले






  • राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी तक पदयात्रा करने वाले युवाओं को भी मप्र यूथ कांग्रेस की प्रदेश टीम में जगह मिली है। सीहोर के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र उईके और भोजपुर क्षेत्र के नेता परेश नगर को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा निवाड़ी के दीपेंद्र सिंह सोलंकी, भिंड के सचिन द्विवेदी और देवास के राहुल इनानिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।





    50 प्रदेश सचिव भी नियुक्त





    मंत्री गोपाल भार्गव की धुर विरोधी और सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गायत्री पुरोहित धार, ऋषिराज सिंह पन्ना, जितेंद्र यादव ग्वालियर, विशाल सोनी खंडवा, लकी दीक्षित विदिशा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बेटे शिवी शर्मा भोपाल, अरविंद पटेल नरसिंहपुर, नमन दुबे विदिशा, चेतन राठौड़ धार, हर्षदीप राठौर सीहोर, मनीष कौरव नरसिंहपुर, सूर्यांश बैरागी रायसेन, अजय राजपूत हरदा, आकाश शर्मा विदिशा, अर्पित चौधरी इंदौर, शिव शंकर गर्ग सतना, विक्रम प्रताप सिंह उमरिया, रोहित यादव निवाड़ी, युवराज गोस्वामी ग्वालियर, राष्ट्रभूषण क्रांति बेतूल, सरफराज खान बेतूल, अमित सोनकर जबलपुर, चंद्रपाल यादव, ग्वालियर विक्रांत त्रिपाठी सतना, शुभम श्रीवास्तव जबलपुर, नावेद बेग मंदसौर, अभिजीत पांडे इंदौर, छोटे राजा यादव पन्ना, उत्सव सिंह सीधी, अब्दुल आमिर जबलपुर, वसीम कुरेशी बुरहानपुर, अतीत गोहर इंदौर, सुफियान खान शहडोल, सुमित राजपूत सीहोर, सचिन पांडे पन्ना, सौरव यादव गुना, सचिन त्यागी अशोकनगर, पंकज सिंह चौहान सिंगरौली, विशाल मालवीय इंदौर, अजय बलराम सिंह होशंगाबाद, राहुल छत्रपाल बेतूल, रूपेश तंतवार रायसेन, खालिद शेख विदिशा, सौरभ अग्रवाल सागर, मुआज कामिल विदिशा और शिवम पांडे सतना को प्रदेश सचिव बनाया गया है।



    Bhopal News Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा भोपाल न्यूज़ MP Youth Congress 66 chance in executive MP यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी में 66 को मौका